Download Our App

Home » Uncategorized » देर रात दो घरों में फेंके गए सुअरमार बम

देर रात दो घरों में फेंके गए सुअरमार बम

गोरखपुर और घमापुर की घटना, आरोपी फरार

जबलपुर, (जयलोक)। देर रात जब पुलिस काम्बिंग गश्त में व्यस्त थी उसी समय बदमाशों ने दो घरों में बमबाजी की। जिसे क्षेत्र में बम की आवाजों से लोगों की नींद उड़ गईं। हालांकि बम फेंकने वाले कौन थे इसका पता नहीं चल सका लेकिन काम्बिंग गश्त के दौरान हुई यह घटना पुलिस के दावों की पोल खोल रहे हैं।

गोरखपुर में देर रात बमबाजी

गोरखपुर थाने में ओम साहू निवासी इन्द्रानगर कमल किराना स्टोर के पास थाना गोरखपुर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह मैकेनिक का काम करता है। कल रात 11 बजे  अपने घर के अंदर था तभी बाहर से आवाज आयी तब वह बाहर निकलकर देखा तो उसके घर के आंगन में रखी वांशिग मशीन व दीवर पर सुअरमार बम फटा हुआ व बम के अवशेष व सूतली पड़ी हुई मिली। वहां से अज्ञात तीन लडक़े भागते हुए दिखे उसने  चिल्लाया उसकी आवाज सुनकर भाई संजू साहू और मुकेश बाहर आये।

सुबह तडक़े घर में फेंके सुमरआर बम

सुबह तडक़े चार बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा पुरानी रंजिश के कारण एक घर में सुअरमार बम फेंके गए। बम की आवाज सुनकर परिवार वाले जाग गए। जब बाहर आकर देखा तो हमलावर भाग चुका था। वहीं बम फटने से खिडक़ी को नुकसान हुआ था। हमलावर कौन है और किन कारणों से घर में सुअरमार बम फेंका पुलिस इसकी जाँच कर रही है। घमापुर थाने में आज सुबह 8-30 बजे श्रीमति द्रोपदी वंशकार  निवासी वंशकार मोहल्ला घमापुर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि आज सुबह 4 से 5 बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर की खिडक़ी पर सुअर मार बम पटका, जिससे तेज आवाज हुई एंव धुआ निकला तथा खिडक़ी में लगी जाली अंदर की ओर गिर गयी। रिपोर्ट पर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

https://jailok.com/%e0%a4%9c%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8/
Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » देर रात दो घरों में फेंके गए सुअरमार बम
error: Content is protected !!