
गन फॉर ग्लोरी शूटिंग अकादमी ने आयोजित किया प्रेरणादयक कार्यक्रम
जबलपुर (जय लोक)। गन फॉर ग्लोरी शूटिंग अकादमी, जबलपुर में शूटिंग स्पोर्ट्स ट्रेनिंग एसोसिएशन ऑफ़ जबलपुर के साथ देश के दिग्गज ओलंपियन खिलाडिय़ों की उपस्थिति में एक विशेष प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष एवं ओलंपिक पदक विजेता गगन नारंग, उनकी पत्नी एवं ओलंपियन तथा कॉमनवेल्थ गेम्स पदक विजेता श्रीमती अन्नू राज सिंह नारंग, दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा, उनकी पत्नी श्रीमती हिमानी मोर एवं उनकी बहन सुश्री सरिता चोपड़ा उपस्थित रहीं।

नीरज चौपड़ा ने साझा किए अनुभव
कार्यक्रम के दौरान नीरज चोपड़ा ने गन फॉर ग्लोरी के निशानेबाजों के साथ विशेष संवाद किया। खिलाडिय़ों ने उनसे प्रतियोगिताओं की तैयारी, दबाव से निपटने, निरंतर अभ्यास तथा खेल में आगे बढऩे को लेकर विभिन्न प्रश्न पूछे। नीरज चोपड़ा ने खिलाडिय़ों के प्रश्नों का सहजता से उत्तर देते हुए अपने अनुभव साझा किए और बताया कि किसी भी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए केवल अभ्यास ही नहीं, बल्कि सही तैयारी, निरंतरता, आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती भी आवश्यक है। सत्र के दौरान खिलाडिय़ों ने पढ़ाई और खेल के बीच संतुलन को लेकर भी प्रश्न पूछे। इस अवसर पर अखिलेश जैन, प्रदेश कोषाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी एवं उपाध्यक्ष, मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ दिग्विजय सिंह, आनरेरी सेके्रटरी, मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ प्रशांत मिश्रा, संस्थापक, महाकौशल क्रीड़ा परिषद पर्व जायसवाल, श्रीमती सुप्रिया जायसवाल, यश कौशिक, कन्हैया राठौर, आशीष रैकवार आदि उपस्थित रहे।

2027 ‘युवा वर्ष’, हर जिले में फ्री कोचिंग अगले साल दो एमपीपीएससी की परीक्षा
Author: Jai Lok





