Download Our App

Home » Uncategorized » 2027 ‘युवा वर्ष’, हर जिले में फ्री कोचिंग अगले साल दो एमपीपीएससी की परीक्षा

2027 ‘युवा वर्ष’, हर जिले में फ्री कोचिंग अगले साल दो एमपीपीएससी की परीक्षा

एमपी में युवाओं के लिए बड़ा प्लान
भोपाल (जयलोक)। मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को कई बड़े ऐलान किए। लाल परेड ग्राउंड में आयोजित सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 में मुख्यमंत्री ने कहा कि 2027 को मध्यप्रदेश में ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान युवाओं से सुझाव लेकर नई योजनाओं को जमीन पर उतारने की बात भी कही। कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री ने युवाओं से औपचारिक भाषण की बजाय बड़े भाई की तरह बातचीत की। युवाओं के सवालों के जवाब दिए और एक के बाद एक कई घोषणाएं कीं। सबसे बड़ा ऐलान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए रहा। सरकार अब हर जिले के सभी शासकीय कॉलेजों में मुफ्त कोचिंग क्लास शुरू करने की व्यवस्था करेगी।
हर जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को अब कोचिंग के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। प्रत्येक जिले के शासकीय महाविद्यालयों में नि:शुल्क कोचिंग क्लास शुरू की जाएंगी। युवाओं के बीच यह घोषणा करते हुए सीएम ने कहा कि यह सुविधा उनके अपने भविष्य के लिए है। उन्होंने युवाओं से इस घोषणा पर तालियां बजाने को कहा।
रिसर्च की राशि 16 से बढ़ाकर 25 हजार- रिसर्च करने वाले युवाओं के लिए भी मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग के माध्यम से मिलने वाली रिसर्च राशि को 16 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रति माह किया जाएगा।

 

महाकौशल पत्रकारिता पुरस्कार से परितोष वर्मा सम्मानित

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » 2027 ‘युवा वर्ष’, हर जिले में फ्री कोचिंग अगले साल दो एमपीपीएससी की परीक्षा
error: Content is protected !!