Download Our App

Home » Uncategorized » महाकौशल पत्रकारिता पुरस्कार से परितोष वर्मा सम्मानित

महाकौशल पत्रकारिता पुरस्कार से परितोष वर्मा सम्मानित

जबलपुर (जय लोक)।  ज्ञान तीर्थ माधवराव सप्रे संग्रहालय द्वारा भोपाल में आयोजित अलंकरण तथा पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओमप्रकाश रावत तथा अध्यक्षता कर रहे अपर मुख्य सचिव एवं बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के कुलगुरु अनुपम राजन, पूर्व सांसद तथा मध्य प्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के कार्य अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा द्वारा युवा पत्रकार एवं दैनिक जयलोक के संपादक परितोष वर्मा को लक्ष्मीनारायण गुप्त स्मृति महाकौशल पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विशेष रूप से उपस्थित थे इस कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री विजय दत्त श्रीधर द्वारा किया गया।

लक्ष्मी नारायण गुप्त पुरस्कार से सम्मानित दैनिक जय लोक के संपादक परितोष वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि मैंने पत्रकारिता अपने पिता प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार दैनिक जयलोक के संस्थापक श्री अजित वर्मा जी के मार्गदर्शन में शुरु की। वे मेरी पत्रकारिता में वे ही मेरे गुरु भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के पुरस्कार हमें अपने कर्तव्य बोध याद दिलाते हैं। श्री वर्मा ने उन्हें महाकौशल पत्रकारिता पुरस्कार के लिए चयनित करने के लिए सप्रे संग्रहालय के प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार श्री विजय दत्त श्रीधर के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

 

शिक्षक भर्ती पर राहुल ने सीएम मोहन को लिखा पत्र, कहा एक लाख पद खाली तो इतनी कम भर्ती क्यों?

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » महाकौशल पत्रकारिता पुरस्कार से परितोष वर्मा सम्मानित
error: Content is protected !!