Download Our App

Home » अपराध » धनवंतरी नगर में युवक की हत्या, हाथ की काटी गई नस, एक संदेही गिरफ्तार

धनवंतरी नगर में युवक की हत्या, हाथ की काटी गई नस, एक संदेही गिरफ्तार

जबलपुर (जयलोक)
संजीवनी नगर थाना अंतर्गत धनवंतरी नगर में आज दोपहर को एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक का शव धनवंतरी नगर में डॉक्टर अशोक जैन के बंगले के पास मृतक के घर पर ही पाया गया है। परिवार वालों ने जब शव देखा तो इसकी सूचना संजीवनी नगर पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने जाँच शुरू करते हुए शव को पीएम के लिए भिजवा दिया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में एक संदेही को भी पकड़ा है जिससे पूछताछ की जा रही है।

सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पार्षद जीतू कटारे भी मौके पर पहुंचे और क्षेत्र में बढ़ रहीं आपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। पुलिस ने बताया कि श्यामनगर निवासी सुरेंद्र कुमार उम्र 28 वर्ष की लाश घर में मिली है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने फारेंसिक टीम को भी बुलाया।

बताया जाता है कि युवक का शव कमरे में मिला। पुलिस ने बताया कि शव के हाथ पर चोट के निशान है। किसी ने उसके हाथ को धारदार हथियार से काटा है। हालांकि हत्यारा और हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजते हुए मामले की जाँच शुरू कर दी है।

एक संदेही गिरफ्तार – पुलिस ने इस मामले में इलाके में ही रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से इस मामले में पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस अब मृतक से रंजिश रखने वालों के बारे में भी जानकारी हासिल कर रही है।

आसपास के सीसीटीवी फुटेज की हो रही जाँच – पुलिस अब इस मामले में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जाँच कर रही है। ताकि यह पता चल सके कि वारदात के दौरान सुरेन्द्र से मिलने कौन आया था। पुलिस को यह भी पता चला है कि वारदात के दौरान सुरेन्द्र घर पर अकेला था।
इनका कहना है
धनवंतरी नगर में एक मकान में युवक की लाश मिली है। हाथ में धारदार हथियार से नस काटने के निशान मिले हैं। एक युवक को भी पकड़ा गया है जिससे पूछताछ जारी है।
– बीडी द्विवेदी
संजीवनी नगर थाना प्रभारी

 

पीडब्ल्यूडी के नवाचारों को प्रधानमंत्री अवार्ड के लिए भेजें: मुख्यमंत्री यादव

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » धनवंतरी नगर में युवक की हत्या, हाथ की काटी गई नस, एक संदेही गिरफ्तार

Top Headlines

Live Cricket