Download Our App

Home » Uncategorized » धमकाकर, जबरदस्ती लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर

धमकाकर, जबरदस्ती लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर

जबलपुर (जयलोक)
नगर कांग्रेस के अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने आज स्मार्ट मीटर को लेकर एक महा सम्मेलन आयोजित किया है। उनका कहना है कि आज हम एक ऐसे मुद्दे के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं, जो आम के लोगों जीवन और आर्थिक स्थिति पर गहरा प्रभाव डाल रहा है। स्मार्ट मीटर, जो  जबरदस्ती लोगों के घरों में लगाए जा रहा है, ये मीटर न केवल लोगों को आर्थिक रूप से कमजोर बना रहें है ,बल्कि सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा कर रहे है। यह उपकरण जल्द ही लोगों को कंगाल कर देगा और अधिकारियों तथा सरकार को मालामाल कर देगा। यदि अभी लोग इसके विरोध में खड़े नहीं हुए, तो उन्हें लूटने से कोई नहीं बचा सकता।
स्मार्ट मीटर लगने से ना केवल आर्थिक बोझ सहना पड़ रहा है, बल्कि लोगों की जान को भी खतरा है। खराब गुणवत्ता के मीटरों के कारण इनमें आग लगने की घटनाएं भी आम हो रही हैं। इस गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए,  कांग्रेस के ‘स्मार्ट मीटर हटाओ’ अभियान से लोगों को जोड़ा जा रहा है।
कांग्रेस पार्टी ने आज सर्वदलीय, सर्व संगठन एवं आउटसोर्स कर्मचारियों का महासम्मेलन आहूत 4 बजे होटल अरिहंत में आयोजित किया है। अपने दल-बल के साथ इस महाआंदोलन की रणनीति तैयार करने महासम्मेलन का हिस्सा बनने की अपील सौरभ शर्मा ने की है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » धमकाकर, जबरदस्ती लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर

Top Headlines

Live Cricket