Download Our App

Home » Uncategorized » नई दिल्ली में 1 बजे तक 33.31 प्रतिशत वोटिंग

नई दिल्ली में 1 बजे तक 33.31 प्रतिशत वोटिंग

सीलमपुर में आप-भाजपा समर्थक भिड़े, भाजपा बोली- बुर्के में फर्जी वोटिंग हुई, बीएलओ ने कहा- दूसरे लोग वोट डाल गए

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए दोपहर 1 बजे तक 33.31प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। सबसे ज्यादा 39.51प्रतिशत मतदान नार्थ-ईस्ट दिल्ली में हुआ। यह भाजपा सांसद मनोज तिवारी का संसदीय क्षेत्र है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, वीके सक्सेना, विदेश मंत्री एस जयशंकर, मुख्यमंत्री आतिशी और राहुल गांधी वोट डाल चुके हैं। इसके अलावा प्रियंका गांधी ने मां सोनिया और पति- बेटे के साथ वोट डाला। अरविंद केजरीवाल अपने माता-पिता को व्हीलचेयर पर लेकर वोट डालने पहुंचे। भाजपा ने आरोप लगाया है कि सीलमपुर में बुर्के में महिलाओं से फर्जी मतदान करवाया जा रहा है। इस दौरान आप और भाजपा समर्थक एक-दूसरे से भिड़ गए। जिससे हंगामा होने लगा। क्चरुह्र ने माना कि किसी और के नाम पर दूसरे लोग वोट डाल गए। हालांकि दिल्ली पुलिस ने जांच में कहा कि, नाम एक जैसे होने की वजह से कंफ्यूजन हुआ।
इसके बाद यहां पुलिस जांच कर रही है। ्र्रक्क सांसद संजय सिंह ने कहा कि नॉर्थ एवेन्यू एन ब्लॉक में 2000-3000 रुपये बांटे गए और लोगों की उंगलियों पर स्याही लगाई गई। यह सब चुनाव आयोग की नाक के नीचे हो रहा है।

वोटिंग के दौरान आप के 2 विधायकों के खिलाफ एएफआईआर दर्ज की गई है। दिनेश मोहनिया के खिलाफ एक महिला ने फ्लाइंग किस देने का केस दर्ज कराया है। ओखला विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है।

पुलिस बोली- सीलमपुर में एक जैसे नाम की वजह से भ्रम हुआ

आर्यन पब्लिक स्कूल के मतदान केंद्र पर फर्जी मतदान के आरोप लगाने के बाद सीलमपुर की ब्लॉक लेवल ऑफिसर सबीना सादिक ने बताया, वोट देने आई एक महिला वोटर को बताया गया कि उसका वोट पहले ही डाला जा चुका है। उस समय वोटिंग रोक दी गई थी। वहीं, दिल्ली पुलिस का कहना है, उस्मानपुर की रहने वाली एक महिला ने कॉल की थी कि उसका वोट पहले ही किसी और ने डाल दिया है। जांच में पता चला कि समान नाम वाली एक अन्य महिला के कारण भ्रम हुआ था। वह महिला पहले उसी पते पर किराएदार थी।

सिसोदिया का आरोप- बीजेपी पैसे बांट रही, पुलिस बोली- आरोपों की पुष्टि नहीं

जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से आप उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि, भाजपा खुलेआम मतदाताओं को एक इमारत में ले जाकर पैसे बांट रही है। इस पर दिल्ली पुलिस ने कहा कि पैसे बांटने के आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी। स्थिति नियंत्रण में है। ग्रेटर कैलाश से आप उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस चिराग दिल्ली इलाके के एक मतदान केंद्र पर लोगों को वोट डालने से रोकने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, सुबह से ही चुनाव प्रभावित करने के लिए यहां खड़े हैं। यहां बैरिकेड क्यों लगाए गए हैं? दिल्ली पुलिस के किस अधिकारी ने उन्हें बैरिकेड लगाने के लिए कहा है? यह सब गरीबों को परेशान करने के लिए किया जा रहा है।

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » नई दिल्ली में 1 बजे तक 33.31 प्रतिशत वोटिंग

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!