Download Our App

Home » News » नरसिंहपुर में पेट से जुड़े जुड़वां बच्चों का जन्म

नरसिंहपुर में पेट से जुड़े जुड़वां बच्चों का जन्म

सिजेरियन प्रसव के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
नरसिंहपुर (जयलोक)। नरसिंहपुर जिला अस्पताल में शुक्रवार शाम एक दुर्लभ और जटिल प्रसव के दौरान आपस में जुड़े (कंजॉइंट) जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने सिजेरियन डिलीवरी कराई और प्राथमिक उपचार के बाद दोनों नवजातों को बेहतर इलाज के लिए तुरंत जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
पेट से जुड़े हैं बच्चे, परिजन और डॉक्टर हैरान- बम्होरी सोकलपुर निवासी कुब्जा कुशवाहा को प्रसव पीड़ा होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिजेरियन ऑपरेशन से जन्मे दोनों बच्चों की शारीरिक संरचना आपस में जुड़ी देखकर परिजन और मेडिकल स्टाफ हैरान रह गया। दोनों एक दुसरे से पेट से जुड़े हैं।
विशेषज्ञ सर्जनों की टीम जबलपुर में करेगी जांच- जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्चों को जरूरी चिकित्सकीय देखभाल दी। दोनों नवजातों के शरीर आपस में जुड़े होने के कारण संभावित पृथक्कीकरण (सेपरेशन) सर्जरी और विस्तृत जांच के लिए उन्हें जबलपुर भेजा गया है, जहां विशेषज्ञ सर्जनों की टीम आगे का इलाज तय करेगी।
Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » नरसिंहपुर में पेट से जुड़े जुड़वां बच्चों का जन्म
error: Content is protected !!