Download Our App

Home » Uncategorized » नर्सिंग घोटाले के विरोध में कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुँचे कांग्रेसी: पुलिस ने वॉटर केनन से रोका कांग्रेसियों का रास्ता

नर्सिंग घोटाले के विरोध में कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुँचे कांग्रेसी: पुलिस ने वॉटर केनन से रोका कांग्रेसियों का रास्ता

जबलपुर (जयलोक)
नीट और नर्सिंग घोटाला इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है और सरकार मूक दर्शक बनी बैठी है। लाखों बच्चों और हजारों बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। सरकार को कोई चिंता नहीं है युवाओं के भविष्य और घोटाले की जाँच की माँग को लेकर दोषियों पर कार्यवाही किये जाने का मुद्दा कांग्रेस ने उठाते हुए आज कलेक्टे्रट का घेराव किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर हर जिले में आज जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया। जबलपुर में भी नर्सिंग घोटाले और पेपर लीक घोटाले को लेकर आज कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने बताया कि बड़ी तादाद में कांग्रेस जन गांधी टाउन हाल विक्टोरिया अस्पताल में एकत्रित हुए यहाँ से जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुँचे। प्रदर्शन में जिले की आठों विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेसी कार्यकर्ता और नेता इस आंदोलन में शामिल हुए।
ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. नीलेश जैन ने कहा कि  किस तरह देश में नीट परीक्षा एवं मध्यप्रदेश में नर्सिंग व्यापम पटवारी और न जाने कितनी ही प्रतियोगी परीक्षाओं में चंद पैसों के लालच में सत्ताधारी दल के लोग छात्रों के भविष्य को बेच देते हैं। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने कहा कि इस घोटाले को लेकर कांग्रेस ने सडक़ों पर सरकार के खिलाफ आंदोलन किया। इस दौरान नगर कांगे्रस अध्यक्ष सौरभ शर्मा, पूर्व विधायक संजय यादव, ताहिर अली, अयोध्या तिवारी, संतोष पंडा, अतुल नरेश बाजपेई, प्रमोद पटेल, राकेश पांडे सहित अन्य कांगे्रस कार्यकर्ता शामिल हुए।
भीड़ को रोकने वॉटर कैनन का उपयोग
कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांगे्रसी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने वॉटर केनन का उपयोग किया। इस दौरान कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा भी मचाया। प्रदर्शन के बाद नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने ज्ञापन सौंपा, और नर्सिंग घोटाला की जाँच की माँग की।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » नर्सिंग घोटाले के विरोध में कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुँचे कांग्रेसी: पुलिस ने वॉटर केनन से रोका कांग्रेसियों का रास्ता

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!