Download Our App

Home » News » निगमायुक्त ने रांझी क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाएँ दुरुस्त करने के दिए निर्देश

निगमायुक्त ने रांझी क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाएँ दुरुस्त करने के दिए निर्देश

जबलपुर (जय लोक)। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने आज शहर की स्वच्छता अभियान के तहत सिटी प्रोफाइल के कार्यों का जायजा लेने हेतु रांझी क्षेत्र का सघन दौरा किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने ‘सिटी प्रोफाइल’ के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने क्षेत्र की सडक़ों, साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण के कार्यों को देखा। उन्होंने निर्देशित किया कि शहर की स्वच्छता रैंकिंग और नागरिकों की सुविधाओं के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्वास्थ्य और लोक निर्माण विभाग की टीम को आपसी समन्वय के साथ कायज़् करने के निर्देश दिए।

बीमार वार्ड सुपरवाइजर के घर पहुँचे निगमायुक्त, बच्चों को दुलारा

क्षेत्रीय भ्रमण के उपरांत निगमायुक्त श्री अहिरवार ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अस्वस्थ वार्ड सुपरवाइजर फरीद के निवास स्थान पर पहुंचकर उनका हालचाल जाना। कर्मचारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए निगमायुक्त ने तत्काल चिकित्सक को फोन लगाया और फरीद के समुचित इलाज की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने अनुरोध किया। इस आत्मीय मुलाकात के दौरान निगमायुक्त ने फरीद की दोनों लाड़ली बेटियों को अपने पास बिठाकर उनसे बातें की और उन्हें दुलारा।

इस अवसर पर निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के साथ अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान, स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी पोला राव, संभागीय अधिकारी नरेश शर्मा के अलावा स्वास्थ्य और लोककर्म विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

50 मजदूरों से भरी पिकअप भिड़ी, 16 लोगों की मौत, 15 घायल

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » निगमायुक्त ने रांझी क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाएँ दुरुस्त करने के दिए निर्देश

Top Headlines

Live Cricket