Download Our App

Home » News » नियुक्तियों की आस लगाए बैठे नेताओं करना होगा इंतजार

नियुक्तियों की आस लगाए बैठे नेताओं करना होगा इंतजार

भोपाल (जयलोक)।मप्र में निगम-मंडलों और प्राधिकरणों में  राजनीतिक नियुक्ति की आस लगाए बैठे नेताओं को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। जानकारी के अनुसार, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने फिलहाल इन नियुक्तियों पर रोक लगा दी है। यह निर्णय क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ हुई चर्चा के बाद लिया गया है। नई गाइडलाइन के तहत अब सबसे पहले जनभागीदारी समितियों में नियुक्तियां की जाएंगी। इन समितियों को जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को अवसर देने का महत्वपूर्ण माध्यम माना जा रहा है। पार्टी का मानना है कि पहले इन समितियों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाए, इसके बाद निगम-मंडलों में नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू की जाए। सूत्रों के मुताबिक, निगम-मंडलों में नियुक्तियों के लिए नामों की सूची लगभग तैयार थी। इस संबंध में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बीच भी महत्वपूर्ण बैठक हो चुकी थी, जिसमें सहमति से नामों पर चर्चा की गई थी। हालांकि, अंतिम समय में संगठन ने नियुक्तियों को होल्ड करने का निर्णय लिया, जिससे संकेत मिलता है कि पार्टी अब इस प्रक्रिया को और अधिक व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाना चाहती है। बताया जा रहा है कि एक दर्जन से अधिक निगम-मंडलों में प्रस्तावित नियुक्तियां फिलहाल रोक दी गई हैं। इसके पीछे संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने की रणनीति को प्रमुख कारण माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व चाहता है कि नियुक्तियों को लेकर कोई भी निर्णय व्यापक विचार-विमर्श और संतुलन के साथ लिया जाए।

अब एक माह बाद खुलेगी सूची

निगम-मंडल, बोर्ड और आयोगों में अब नियुक्तियां करीब एक महीने और टल गई हैं। अब संगठन का फोकस स्थानीय समितियों में लोकल लीडर्स के एडजस्टमेंट पर है। यानी अब एक महीने बाद ही राजनीतिक नियुक्तियों की सूची खुलेगी। भाजपा के सीनियर लीडर्स की मानें तो पार्टी का पूरा फोकस पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों पर है। जिन नेताओं को निगम मंडलों में एडजस्ट किया जा सकता है उनके नामों पर चर्चा हो चुकी है। कुछेक नामों को छोडक़र लगभग सभी नामों की लिस्ट तैयार कर ली गई है। पार्टी फिलहाल किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचते हुए राजनीतिक परिस्थितियों का आकलन करना चाहती है। चुना परिणाम आने के बाद ही आगे की प्रक्रिया को गति मिलने की संभावना है।

पांच राज्यों के चुनाव परिणाम का इंतजार

भाजपा सूत्रों का कहना है कि पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद ही निगम-मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां होंगी। 4 मई को 5 राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद निगम-मंडलों में नियुक्तियों की लिस्ट घोषित होना शुरू हो जाएगी। गौरतलब है के नगरीय निकायों में एल्डरमैन नियुक्त किए जा रहे हैं। पहली लिस्ट में नगर परिषदों और नगर पालिकाओं को मिलाकर 169 निकायों में एल्डरमैन नियुक्त किए चुके हैं।

 

असम के चाय बागान पहुँचे पीएम मोदी, महिलाओं संग पत्तियाँ तोड़ीं

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » नियुक्तियों की आस लगाए बैठे नेताओं करना होगा इंतजार

Top Headlines

Live Cricket