Download Our App

Home » News » नीट परीक्षा और राष्ट्रपति के आगमन के लिए जिला और पुलिस प्रशासन ने कसी कमर, राष्ट्रपति की सुरक्षा में नहीं होगी कोई कमी, परीक्षार्थियों के आवागमन के लिए भी बनाए गए रूट

नीट परीक्षा और राष्ट्रपति के आगमन के लिए जिला और पुलिस प्रशासन ने कसी कमर, राष्ट्रपति की सुरक्षा में नहीं होगी कोई कमी, परीक्षार्थियों के आवागमन के लिए भी बनाए गए रूट

जबलपुर (जयलोक)। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा 21 जून को यूसीसी समिति के जिला भ्रमण और नीट-2 परीक्षा आयोजित की जानी है। इसी दिन रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शामिल होने का प्रस्तावित कार्यक्रम भी है। नीट के परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में आने जाने में कोई परेशानी ना हो और कार्यक्रम भी अपने समय पर पूरा हो इसके लिए जिला और पुलिस प्रशासन ने अपनी अपनी तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। इन्हीं तैयारियों के विषय में आज कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह और एसपी संपत उपाध्याय ने पत्रकारवार्ता में जानकारी दी।

पत्रकारवार्ता में कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे, यूसीसी समिति के जिला भ्रमण और नीट-2 परीक्षा की तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। विश्व योग दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रपति शामिल होंगी जिसमें लगभग चार हजार प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। वरिष्ठ अधिकारी भी इस पूरे कार्यक्रम में नजर बनाए रखेंगे।
यूनिफार्म सिविल कोर्ड समिति आएगी 19 को – वहीं 19 जून को यूनिफार्म सिविल कोड समिति जिले का भ्रमण भी करेगी। समिति दोपहर 3:30 बजे संस्कृति थिएटर परिसर के समीप नागरिकों से संवाद कर उनके सुझाव प्राप्त करेगी।

23 केन्द्रों में दस हजार से अधिक परीक्षार्थी देंगे परीक्षा- इसके साथ ही 21 जून को नीट-2 की परीक्षा आयोजित होनी है जिसमें करीब 10,426 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा संपन्न कराने के लिए 23 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इसके साथ ही दूरस्त परीक्षा केन्द्रों तक परीक्षार्थियों को ले जाने के लिए विशेष बस की व्यवस्था भी की गई है। वहीं एसपी संपत उपाध्याय ने कहा कि परीक्षा और राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए शहर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। जिसमें परीक्षार्थियों को आने जाने में परेशानी ना हो यातायात व्यवस्था को न्यूनतम प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

एक साल बाद भी कर्मचारियों को नहीं मिली राहत

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » नीट परीक्षा और राष्ट्रपति के आगमन के लिए जिला और पुलिस प्रशासन ने कसी कमर, राष्ट्रपति की सुरक्षा में नहीं होगी कोई कमी, परीक्षार्थियों के आवागमन के लिए भी बनाए गए रूट

Top Headlines

Live Cricket