Download Our App

Home » Uncategorized » पदयात्रा के बाद पटना रवाना हुए राहुल कांग्रेस बोली-हक दिलाकर रहेंगे

पदयात्रा के बाद पटना रवाना हुए राहुल कांग्रेस बोली-हक दिलाकर रहेंगे

पटना/ बेगूसराय। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के तेवर कुछ अलग हैं। प्रदेश अध्यक्ष बदलने के बाद पार्टी ने कन्हैया कुमार के नेतृत्व में पलायन रोको, नौकरी दो पदयात्रा शुरू की। सभी संगठनात्मक जिलों में 40 अध्यक्ष की घोषणा हुई। आज राहुल गांधी बिहार में हैं।
पदयात्रा के बाद पटना रवाना हुए राहुल गांधी- राहुल गांधी पलायन रोको नौकरी दो यात्रा में शामिल होने के लिए राहुल गांधी बेगूसराय के सुभाष चौक पर पहुंचे। यहां से राहुल गांधी पैदल ही सुभाष चौक से लेकर हर हर महादेव चौक तक यात्रा में शामिल हुए। हजारों की संख्या में लोग उनके स्वागत में जुटे हुए थे। जगह-जगह राहुल गांधी को फूल बरसा कर उनका स्वागत किया। यह पदयात्रा कन्हैया के नेतृत्व में की गई थी। वहीं राहुल गांधी को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ लगी हुई थी। यात्रा में शामिल होने के बाद राहुल गांधी बेगूसराय से पटना के लिए रवाना हो गए। पदयात्रा के दौरान ही कांग्रेस पार्टी की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया कि आज राहुल गांधी ने पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा में कदमताल कर यात्रा के संदेश को मजबूती के साथ बुलंद किया। बिहार के युवाओं को पलायन नहीं, उन्हें खुद के प्रदेश में रोजगार मिले। यह हमारी यात्रा का लक्ष्य है। यह यात्रा बिहार के संघर्ष की आवाज और उम्मीद है। हम वर्षों से अन्याय झेल रहे राज्य के नौजवानों को न्याय का हक दिलाकर रहेंगे।

 

कुएँ में मिले खमरिया फैक्ट्री के कारतूस और हैंड ग्रेनेड

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » पदयात्रा के बाद पटना रवाना हुए राहुल कांग्रेस बोली-हक दिलाकर रहेंगे

Top Headlines

Live Cricket