Download Our App

Home » News » पनागर में मिला बुजुर्ग का शव शरीर पर चोट के निशान

पनागर में मिला बुजुर्ग का शव शरीर पर चोट के निशान

जबलपुर (जय लोक)। पनागर थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे के पास टॉप 10 ढाबा के समीप एक बुजुर्ग का शव पाया गया। बुजुर्ग की पहचान ना होने से पुलिस को जाँच आगे नहीं बढ़ पा रही है। पुलिस जाँच में यह बात सामने आई है कि बुजुर्ग के शव पर चोट के निशान मिले हैं। जिससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है।

वहीं पुलिस अब मृतक की पहचान में जुटी हुई है ताकि जाँच को आगे बढ़ाया जा सके।  पुलिस का कहना है कि टॉप 10 ढाबा के पास एक बुजुर्ग का शव मिलने की जानकारी मिली थी। सूचना पर पहुँचकर देखा गया कि बुजुर्ग का शव जमीन पर पड़ा हुआ था।

मृतक की उम्र करीब 70 वर्ष के आसपास है। शव के संबंध में पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने जाँच में पाया कि बुजुर्ग के शरीर पर चोट के निशान हैं। दोनों हाथों, घुटनों और गले के पास खरोंचे वह छिलने के निशान मिले हैं। जो मारपीट के दौरान बचाव के संघर्ष की ओर इशारा कर रही हैं। हालांकि यह हादसा है या फिर हत्या इस बारे में पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल तो पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी हुई है।

गिरने से भी आ सकते  हैं चोट के निशान

एसआई आकाश राजपूत का कहना है कि मृतक के शरीर में जो चोट के निशान मिले हैं वे गिरने से भी आ सकते हैं। लेकिन बुजुर्ग कौन है और यहां कैसे पहुँचा इस बारे में पुलिस पता लगा रही है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि यह हत्या है या हादसा।

 

मुर्शिदाबाद में घुसपैठ पर नकेल, शुभेंदु सरकार ने बीएसएफ को दी 27 किमी जमीन, 18 किमी में लगाए जाएंगे कंटीले तार

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » पनागर में मिला बुजुर्ग का शव शरीर पर चोट के निशान
error: Content is protected !!