
जबलपुर, (जयलोक)। परिवार के सदस्यों के घर से बाहर जाते ही उनकी बेटी ने फाँसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। युवती ने यह कदम क्यों उठाया इसकी जाँच की जा रही है। गोसलपुर थाना क्षेत्र के गुड़हाई चौक में एक महिला द्वारा फाँसी लगाने की सूचना पर मौके पर पहुॅची पुलिस को हर्षित द्विवेदी ने बताया कि वह प्राईवेट काम करता है। कल सुबह उसके पिताजी मनीष द्विवेदी मिडवे ट्रीट होटल में काम पर चले गये थे। माँ रेखा द्विवेदी लगभग 11-30 बजे काम से जबलपुर चलीं गईं थीं वह एवं उसकी बहन सिद्धी घर पर थे। दोपहर 1 बजे वह मिडवे ट्रीट होटल गया था वहंा से पिताजी घर आ गये थे और शाम 4 बजे मम्मी को लेने जबलपुर चले गये थे उसके बाद मम्मी ने उसे शाम को फोन पर बताया कि मैं एवं पापा घर आ गये हैं। दरवाजा अंदर से बंद हैं घर की लाईट बंद हैं सिद्धी को बहुत देर से आवाज लगा रहे हैं और फोन कर रहे हैं कोई जबाव नहीं दे रही है। तो वह तुरन्त घर आया सामने का गेट अंदर से लॉक था उसने आरी से काटकर दरवाजा तोड़ा एवं हम लोग अंदर गये बहन सिद्धी के कमरे के दरवाजे को दोनों तरफ से धक्का देकर खोल के देखा कि कमरे में बहन सिद्धी द्विवेदी उम्र 18 वर्ष पंखे से रस्सी से मृत अवस्था में लटकी हुयी थी। सूचना पर मर्ग कायम कर जाँच में लिया गया।

दादा रोहाणी का व्यक्तित्व ही ऐसा था कि पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी के स्कूल में लगा उनके लिए शिविर
Author: Jai Lok






