Download Our App

Home » Uncategorized » परिवार पर बदमाशों ने किया चाकू से हमला, पिता, पुत्री सहित दो बेटे घायल, आरोपी फरार

परिवार पर बदमाशों ने किया चाकू से हमला, पिता, पुत्री सहित दो बेटे घायल, आरोपी फरार

जबलपुर (जयलोक)। मामूली विवाद को लेकर तीन बदमाशों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला किया। जिसमें परिवार के सदस्यों को गंभीर चोटें पहुँची हैं। आरोपियों ने लात घूंसों के साथ चाकू भी चलाए, जिसमें एक युवती गंभीर रूप से घायल हुई है। मामला गोरखपुर के इंदिरा नगर का है। जिसमें पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गोरखपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में गाली-गलौज से शुरू हुआ हुआ विवाद इतना बढ़ा कि तीन आरोपियों ने कथित तौर पर एक ही परिवार के चार सदस्यों को चाकुओं से हमला कर लहूलुहान कर दिया। हमले में पिता, बेटी और उनके दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। विवाद के दौरान कृष राय, मनीष राय और अक्षय रजक ने कथित तौर पर चाकुओं से परिवार पर हमला कर दिया। हमले में बनारसी लाल गुप्ता के पेट में चाकू लगा, वहीं उनकी बेटी काजल गुप्ता के सीने पर वार किया गया। परिवार के दोनों बेटे मोहित गुप्ता के पैर और मनीष गुप्ता के हाथ में चाकू से चोटें आईं। एक ही परिवार के चार लोगों पर अचानक हुए इस हमले से इलाके में हडक़ंप मच गया। चारों घायलों को तत्काल नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि सभी को गंभीर चोटें आई हैं। हमले के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। गोरखपुर थाना पुलिस ने प्राणघातक हमले का मामला दर्ज कर कृष राय, मनीष राय और अक्षय रजक की तलाश शुरू कर दी है। अब पुलिस के सामने फरार आरोपियों को पकडऩे की चुनौती है। मामूली कहासुनी में एक ही परिवार के चार लोगों को चाकुओं से घायल करने की इस वारदात ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 

एसआईआर के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का मार्च

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » परिवार पर बदमाशों ने किया चाकू से हमला, पिता, पुत्री सहित दो बेटे घायल, आरोपी फरार

Top Headlines

उपमुख्यमंत्री और मंत्री की उपस्थिति में हुआ एतिहासिक निबंध प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण

जिले की सबसे बड़ी निबंध प्रतियोगिता में दो समूहों में आदित्य मिश्रा और रिया सिंह ने पाया प्रथम स्थान विद्यार्थियों

Live Cricket

error: Content is protected !!