
जबलपुर (जयलोक)। न्यू कंचनपुर में घर में मिली 35 वर्षीय महिला नेहा की लाश के बाद आज सुबह उसके पति का शव ही एक खण्डहर से बरामद किया गया है। महिला के पति का शव फाँसी पर झूलता मिला। जिसके बाद अब पुलिस इस दोहरी मौत के मामले को सुलझाने में जुटी हुई है। पति का भी शव मिलने के बाद अब कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। ऐसी क्या वजह थी कि दोनों की फाँसी लगाने से ही मौत हुई। आखिर पति-पत्नी की मौत के पीछे क्या राज छिपा है? क्या यह आत्महत्या है, हत्या है या फिर किसी गहरे पारिवारिक विवाद का अंत? फिलहाल इन सवालों के जवाब तलाशने में पुलिस जुटी हुई है।

बीती शाम अधारताल थाना क्षेत्र के न्यू कंचनपुर में रहने वाली नेहा सिंह का शव उसके घर के बंद कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। घटना की जानकारी लगते ही इलाके में हडक़ंप मच गया था। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि महिला का पति मयंक सिंह घर पर नहीं मिला। घर में ताला लगा था और मयंक सिंह घटना के बाद से लापता था। पुलिस को शक था कि नेहा की हत्या उसके पति ने की है।

महिला की मौत के मामले आज एक नया मोड़ आ गया। जब कंचनपुर इलाके के एक खंडहर में उसके पति का शव फाँसी पर झूलता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को फाँसी से उतारकर पीएम के लिए भिजवाया। एक ही परिवार से जुड़े दो शव मिलने की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि नेहा सिंह की मौत किन परिस्थितियों में हुई और क्या उसका संबंध मयंक सिंह की मौत से है। प्रारंभिक तौर पर मयंक सिंह द्वारा आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों की जांच कर रही है। दोनों घटनास्थलों से मिले साक्ष्यों को एकत्र किया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।


दो साल पहले हुई थी शादी- पुलिस को जानकारी मिली है कि नेहा सिंह और मयंक की शादी दो वर्ष पूर्व ही हुई थी। नेहा की यह दूसरी शादी थी। वह मूल रूप से मदन महल क्षेत्र के अमानपुर की रहने वाली थी और अपने दूसरे पति मयंक सिंह के साथ किराए के मकान में रह रही थी। नेहा के पहले पति की मौत हो चुकी थी। नेहा ने कटनी निवासी मयंक सिंह से दूसरा विवाह किया था।
भटकते हुए देखा गया था मयंक
रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि शुक्रवार की शाम वीएफजे इस्टेट में उक्त युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता हुआ सुरक्षा कर्मियों को दिखा था। लेकिन उसे पकड़ा जाता इसके पहले वो अपना वाहन छोडक़र भाग गया था। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें एक सुसाइड नोट मिला था, जिसके बाद से लगातार उनकी तलाश की जा रही थी। इसी दौरान आज सुबह युवक की लाश मिलने की सूचना मिली। इस मामले में मकान के मालिक ने अधारताल थाना पुलिस को सूचना दी कि उनके किराएदार पति-पत्नी पिछले 2-3 दिनों से दिखाई नहीं दे रहे हैं। बंद कमरे के भीतर से तेज बदबू आ रही है। सूचना पर अधारताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। कमरे का ताला तोडक़र पुलिस दाखिल हुई तो रसोई में नेहा सिंह का शव पड़ा मिला था।
भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने भरा नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे साथ
Author: Jai Lok






