Download Our App

Home » जीवन शैली » पाकिस्तान को अच्छा सबक सिखाया गया.. जनप्रतिनिधियों ने ऑपरेशन सिंदूर की प्रशंसा की

पाकिस्तान को अच्छा सबक सिखाया गया.. जनप्रतिनिधियों ने ऑपरेशन सिंदूर की प्रशंसा की

जबलपुर (जयलोक)। भारत द्वारा पाकिस्तान में की गई एयर स्ट्राइक को लेकर शहर भर में खुशी का माहौल बना हुआ है। इसी कड़ी में शहर के  जनप्रतिनिधियों ने भी एयर स्ट्राइक को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है।

यह नया भारत है जो घर में घुसता भी है और मारता भी है-राकेश सिंह
हमें गर्व है अपने प्रधानमंत्री श्री मोदी पर और अपने सेना के वीर जवानों पर। यह भारत की सेना का संकल्प है जिसे सिद्धि तक पहुंचाने का कार्य हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री ने किया है। यह नया भारत है जो घर में घुसता भी है और मारता भी है। यह पूरे विश्व को एक संदेश है कि आतंकवादी घटनाओं से अब भारत मौन नहीं रहेगा, बल्कि आवश्यकता पडऩे पर ऐसे ही सबक सिखाएगा। जिसे दुश्मनों की आने वाली पीढिय़ां भी याद रखेंगी।
दुनिया ने भारत की ताकत देख ली-महापौर
महापौर जगत बहादुर सिंह अनमोल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में ऑपरेंशन सिंदूर ने दुनिया भर को भारत की ताकत दिखा दी है। पाकिस्तान के खिलाफ  इतनी बड़ी कार्यवाही की लोगों ने कल्पना भी नहीं की थी कि भारत पाकिस्तान में घुस कर आतंकवादियों के अड्डे नष्ट कर देगा।
अब पाकिस्तान को सौ बार सोचना पड़ेगा-अजय विश्नोई
विधायक अजय बिश्नोई ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ  की गई एयर स्ट्राइक एक सोची समझी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रणनीति है जिसके लिए वे जाने जाते हैं। ऑपरेशन के नाम से लेकर ऑपरेशन को अंजाम तक पहुँचाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। अब पाकिस्तान को अगला कदम उठाने सौ बार सोचना पड़ेगा।
140 करोड़ भारतीयों की भावना का सम्मान- अशोक रोहाणी  
विधायक अशोक रूहानी ने कहा कि पहलगाम में आतंकी हमले से देशवासियों की भावनाओं को बड़ी ठेस पहुँची थी लेकिन अब देश के सशक्त नेतृत्व और भारतीय सेवा ने इस हमले का माहौल बदला ले लिया है ऑपरेशन सिंदूर से 140 करोड़ भारतीयों की भावना का सम्मान किया गया है।
भारत के लिए गौरव का दिन- रत्नेश सोनकर
पाकिस्तान और आतंकियों ने पहलगांव में हमारे 26 लोगों की जानें ली। उसका जवाब प्रधानमंत्री मोदी ने एयर स्ट्राईक से दिया। भारत की इस कार्रवाही से पाकिस्तान में खलबली मची हुई है। यह पाकिस्तान और आतंकवादियों को भारत को मुंहतोड़ जवाब है। भारत की इस कार्रवाही पर हमेें गर्व है। आज यह हमारे लिए गौरव का दिन है।
भारत की सेना पर गर्व है-लखन घनघोरिया विधायक
पूरा देश एकजुटता के साथ देश की सेना के साथ खड़ा है। आतंकवाद के खिलाफ  वैसे ही कार्यवाही होना चाहिए जैसी 1970-71 में इंदिरा गांधी जी की सरकार के समय की गई थी। देश की अस्मिता के लिए हम पूरी एकजुटता के साथ खड़े हैं। भारत की सेना पर हमें गर्व है।
पूरा देश प्रधानमंत्री और सेना के साथ है- अभिलाष पांडे विधायक
जिस प्रकार से आतंकवादियों ने भारत देश के आम नागरिकों की जघन्य हत्या की थी धार्मिक उन्माद और धार्मिक आधार पर जिन लोगों ने आतंकवाद फैलाने की कोशिश की थी उनके सुपर्दे खाक का समय आ गया है। भारत की सरकार और भारत की सेना पूरी तन्मयता के साथ भारतीयों की हत्या के विरोध में प्रहार कर रही है और यह आतंकी ठिकानों को नष्ट करना उसी का परिणाम है। आगे भी इस प्रकार की कार्यवाही चलती रहेगी पूरा देश और उत्तर मध्य विधानसभा प्रधानमंत्री और देश की सेना के साथ है।
पाकिस्तान को मिला सबक-सौरभ शर्मा
भारतीय सेना ने की एयर स्ट्राइक से पहलगांव हमले में शहीद हुए लोगों के परिवार वालों के जख्मों पर मरहम लगा है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना विश्व की अव्वल सेना है। भारतीय सेना सर्वश्रेष्ठ है। सेना के साहस को सलाम, उन्होंने पाकिस्तान और आतंकियों को जो जवाब दिया वे इसे कभी नहीं भूल पाएंगे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » पाकिस्तान को अच्छा सबक सिखाया गया.. जनप्रतिनिधियों ने ऑपरेशन सिंदूर की प्रशंसा की
best news portal development company in india

Top Headlines

पश्चिम बंगाल: दूसरे चरण के मतदान से पहले ईडी की कार्रवाई, नौ ठिकानों पर छापेमारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राशन घोटाले

Live Cricket