
फायरिंग कर भागा आरोपी
जबलपुर (जय लोक)। पाटना थाना अंतर्गत ग्राम कटरा में देर रात पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में दुश्मन को धमकाने की नियत से एक युवक ने हवाई फायरिंग कर दी। हवाई फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया वहीं पीडि़त युवक ने इसकी शिकायत पाटन थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
मामला देर रात एक बजे का बताया जा रहा है। यहां राहुल सिंह लोधी का अजय लोधी और जितेन्द्र से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। कल रात इनका ठाकुर ढाबा के पास आमना सामना हुआ तो दोनों का विवाद फिर बढ़ गया। दोनों पक्षों की ओर से गाली गलौच करते हुए मारपीट की गई। कुछ देर बाद अजय और जितेन्द्र कार से आए और राहुल के साथ गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। राहुल ने गाली देने से मना किया तो दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि अजय ने उसे डराने के लिए कार में रखी 12 बोर दुनाली बंदूक बाहर निकाली और उससे हवाई फायर कर दिया। गोली चलने से मौके पर किसी को चोट नहीं आई। इसके बाद अजय और जितेन्द्र बंदूक लेकर कार से वहां से फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि अजय लोधी अपनी कार में हमेशा बंदूक लेकर चलता है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 296(बी), 125 और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। पाटन थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय ने बताया कि शिकायत के बाद दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं बंदूक लायसेंसी है या अवैध है इसकी भी जाँच की जा रही है।

मेरे बाप के गिरेबान तक कोई हाथ पहुँचा है तो ये मेरी गलती: स्मृति
Author: Jai Lok






