Download Our App

Home » News » पैलेट गन से घायल हुए लोगों का इलाज कराए दिल्ली सरकार: सुको

पैलेट गन से घायल हुए लोगों का इलाज कराए दिल्ली सरकार: सुको

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को निर्देश दिया है कि छात्र आंदोलन के दौरान कथित तौर पर पैलेट गन से घायल हुए लोगों का अच्छी तरह से इलाज कराएं। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की पीठ ने कहा कि दिल्ली सरकार को ये सुनिश्चित करना चाहिए कि जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान घायल हुए लोगों का इलाज कराया जाए, और खासकर उन लोगों का जो कथित तौर पर पैलेट गन से घायल हुए।
याचिका में क्या की गई मांग?
सुप्रीम कोर्ट ने ये निर्देश आईबी के पूर्व विशेष निदेशक और सेंट्रल इंफोर्मेशन कमिश्नर रहे यशोवर्धन आजाद ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में पैलेट गन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध की मांग की गई है और साथ ही छात्र आंदोलन के पीडि़तों को मुआवजा देने की भी मांग की गई है। इसी याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को निर्देश दिया है।

 

गुरुपूर्णिमा (व्यासपूर्णिमा) के पावन पर्व पर श्रीद्वारकाशारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु, शङ्कराचार्य  स्वामी श्री सदानन्द सरस्वती जी महाराज का पावन संदेश, भारतीय सनातन वैदिक परंपरा में गुरु तत्व की उपासना का पर्व  

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » पैलेट गन से घायल हुए लोगों का इलाज कराए दिल्ली सरकार: सुको
error: Content is protected !!