Download Our App

Home » तकनीकी » प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर के लोकार्पण की घडिय़ाँ नजदीक, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडक़री तथा मुख्यमंत्री मोहन यादव 23 अगस्त को करेंगे लोकार्पण

प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर के लोकार्पण की घडिय़ाँ नजदीक, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडक़री तथा मुख्यमंत्री मोहन यादव 23 अगस्त को करेंगे लोकार्पण

जबलपुर (जयलोक)। दमोहनाका से मदन महल तक बन चुके प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर के लोर्कापण के लिए अब कुछ ही घंटों का समय शेष रह गया है। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की पहल पर निर्मित हुए इस फ्लाई ओवर का लोकार्पण 23 अगस्त को होने जा रहा है। इस लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि केन्द्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रहेंगे। आज लोकार्पण निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने शहर के सभी जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा पत्रकारों के साथ सम्पूर्ण फ्लाई ओवर क्षेत्र का निरीक्षण भी किया तथा लोकार्पण की तैयारियों को अंतिम रूप भी दिया। दमोहनाका से मदन महल तक का सफर अब पाँच से सात मिनिट में ही पूरा हो जाएगा।
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के फ्लाई ओवर के निरीक्षण के समय महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी, इंदु तिवारी, संतोष बरकड़े, नीरज सिंह, नगर निगम अध्यक्ष रिंकुज विज, पूर्व मंत्री शरद जैन, नगर भाजपा अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष राजकुमार पटेल, पंकज दुबे, संदीप जैन, संदीप राठौर, अभय सिंह, सोनू बचवानी तथा अन्य भाजपा के वरिष्ठ नेतागण भी साथ रहे। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर दीपक सक्सेना, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव, एडीएम मिशा सिंह, एएसपी आनंद कलादगी आदि भी साथ रहे।
प्रदेश के सबसे बड़े नवनिर्मित सात किलो मीटर से अधिक लंबे फ्लाई ओवर के निर्माण को जबलपुर शहर के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि दमोहनाका से लेकर मदन महल तक निर्मित इस फ्लाई ओवर के निर्माण पर 1232 करोड़ रूपये की राशि खर्च हुई है। 12 मीटर चौड़ाई का तीन लेन वाला यह फ्लाई ओवर बनाया गया है। इस फ्लाई ओवर पर दस डिजीटल दिशा सूचक बोर्ड भी लगाए गए हैं। इस फ्लाई ओवर पर बल्देवबाग और रानीताल में दो स्टिंग ब्रिज भी निर्मित किए गए हैं। इस ब्रिज की लंबाई 70 मीटर है। यातायात के भारी दबाव को ध्यान में रखकर ये ब्रिज बिना पिलर के बनाए गए हैं। पूरी तरह स्टील से बने ये दोनों ब्रिज 70 टन भार उठा सकते हैं। वहीं मदन महल रेलवे स्टेशन पर रेलवे पथ के ऊपर 385 मीटर लंबा केवल स्टे ब्रिज भी बनाया गया है। इस ब्रिज को देश का सबसे लंबा रेल केबल स्टे ब्रिज माना जा रहा है।

बेहद उत्साहित हैं राकेश सिंह

जबलपुरवासियों को प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाई ओवर की सौगात देने जा रहे बेहद उत्साहित लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने इस फ्लाई ओवर के निर्माण के प्रारंभ से लेकर इसके पूर्ण होने तक में आई बाधाओं की जानकारी भी पत्रकारों को दी। श्री सिंह ने कहा कि अब इस फ्लाई ओवर से आने जाने के लिए शहरवासियों को कुछ ही घंटों का इंतजार बाकी रह गया है।

गडकरी ने किया भूमिपूजन  अब करेंगे उद्घाटन

जबलपुर में निर्मित प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाई ओवर के निर्माण को लेकर यह एक संयोग है कि जब राकेश सिंह लोकसभा के सदस्य थे तब उनके नेतृत्व में फ्लाई ओवर का भूमि पूजन का कार्यक्रम केन्द्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा किया गया था और अब उन्हीं के द्वारा इसका लोकार्पण भी मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा किया जा रहा है।

राहुल गांधी ने विरोध करते भाजपा कार्यकर्ताओं को दी फ्लाइंग किस

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » तकनीकी » प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर के लोकार्पण की घडिय़ाँ नजदीक, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडक़री तथा मुख्यमंत्री मोहन यादव 23 अगस्त को करेंगे लोकार्पण