Download Our App

Home » Uncategorized » प्रहलाद पटेल का नीम का पेड़ दे रहा आम, बरसों पहले की गई ग्राफ्टिंग के नतीजे अब आए सामने

प्रहलाद पटेल का नीम का पेड़ दे रहा आम, बरसों पहले की गई ग्राफ्टिंग के नतीजे अब आए सामने

भोपाल (जयलोक)
मंत्री प्रह्लाद पटेल शासकीय प्रवास पर निकलने को तैयार थे। आंगन में पौधारोपण भी होना था, रुके और पहले बगीचे की तरफ गए, सोचा पहले पौधारोपण और फिर दूसरा काम करेंगे। बगीचे में टहलते हुए जब उनकी नजर नीम के एक पेड़ पर पड़ी तो आश्चर्य हुआ, करीब जाकर देखा तो तस्दीक हुई कि नीम के पेड़ पर कैरियां  खिलखिला रही थीं। टेस्ट करके देखा तो यकीन हुआ, यह नीम नहीं, पूरी तरह से आम ही है। मंत्री प्रह्लाद पटेल ने इस अचंभे को खुशी से लोगों को दिखाया भी और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी शेयर किया है। पंचायत ग्रामीण विकास और श्रम विभाग के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के राजधानी भोपाल स्थित बंगले में लगा एक पेड़ सुर्खियां बटोर रहा है। खासियत यह है कि नीम का पेड़ है लेकिन, उसमें फल आम के लगते हैं। दरअसल, ये ग्राफ्टिंग का नमूना था। मंत्री पटेल ने कैरी तोड़ी और चखी तो उसमें नीम का कड़वापन भी नहीं था।
बरसों पुराना है पेड़
अनुमान लगाया जा रहा है कि यह पेड़ 20 से 25 साल पुराना है। मंत्री पटेल ने कर्मचारियों से इस पेड़ का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस खास पेड़ का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर भी किया। इसका वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि भोपाल निवास पर नीम के वृक्ष पर आम के फल को नजदीक से जाकर देखा तो मन गदगद हो गया। किसी हुनरमंद बागवान ने वर्षों पहले यह प्रयोग किया होगा जो अचंभे से कम नहीं है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » प्रहलाद पटेल का नीम का पेड़ दे रहा आम, बरसों पहले की गई ग्राफ्टिंग के नतीजे अब आए सामने

Top Headlines

किटी पार्टी के नाम पर जालसाज पति-पत्नी ने लगाया 25 लाख का चूना, बिल्डर है आरोपी, दो दर्जन महिलाएँ बनीं लालच का शिकार

जबलपुर (जय लोक)। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत एक पति पत्नी ने मिलकर दो दर्जन से अधिक महिलाओं को लाखों रूपये

अधिवक्ता संघ चुनाव : फिर मनाना पड़ेंगे जन्मदिन फिर उठाना पड़ेगा 3 दिन पार्टी का खर्च दुबारा चुनाव से प्रत्याशी वकीलों पर बढ़ गया आर्थिक बोझ, अंदुरुनी खींचतान चरम पर एक प्रत्याशी के खिलाफ तीन प्रत्याशियों की बनी लॉबी

Live Cricket