Download Our App

Home » अपराध » फरार इनामी अमित खम्परिया का इनामी साथी चढ़ा पुलिस के हत्थे ,यादव कॉलोनी पुलिस ने भूलन से बीती रात किया गिरफ्तार

फरार इनामी अमित खम्परिया का इनामी साथी चढ़ा पुलिस के हत्थे ,यादव कॉलोनी पुलिस ने भूलन से बीती रात किया गिरफ्तार

जबलपुर ( जय लोक)
फरार इनामी अपराधी अमित खम्परिया के साथ मंडला की एक अदालत से सजा मिलने के बाद जेल में उसके साथ बंद रहने वाले श्रीकांत द्विवेदी को एक नए अन्य 420 409 के मामले में फरार और इनामी घोषित हो जाने के बाद यादव कॉलोनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के ऊपर 3000 रूपये का इनाम घोषित था। यादव कॉलोनी चौकी प्रभारी सतीश झरिया ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे ईनामी आरोपी को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार किया जब आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के नियत से घूम रहा था। यादव कॉलोनी चौकी पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचकर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक 315 बोर का देशी कट्टा भी बरामद किया हैं जिसे जप्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध आम्र्स एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है। चौकी प्रभारी सतीश झरिया ने बताया कि आरोपी श्रीकांत द्विवेदी निवासी गढ़ा कई मामलों में फरार चल रहे फरार ईनामी चिटलर अमित खमपरिया का साथी हैं। संजीवनी नगर में दर्ज धोखाधड़ी के प्रकरण में चिटलर खमपरिया के साथ श्रीकांत द्विवेदी पर भी तीन हजार का ईनाम घोषित था। कुछ समय पूर्वी जबलपुर जोन के पुलिस महा निरीक्षक ने अमित खम्परिया पर घोषित इनाम की राशि को और बढ़ा दिया है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस यह पूछताछ करेगी की कट्टा कहां और किसने उपलब्ध कराया और वह कौन सी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » फरार इनामी अमित खम्परिया का इनामी साथी चढ़ा पुलिस के हत्थे ,यादव कॉलोनी पुलिस ने भूलन से बीती रात किया गिरफ्तार

Top Headlines

Live Cricket