Download Our App

Home » Uncategorized » फीस जमा ना करने पर छात्रों को किया फेल

फीस जमा ना करने पर छात्रों को किया फेल

जबलपुर (जयलोक)। एनएसयूआई के पदाधिकारियों द्वारा सर आत्माराम महाविद्यालय का घेराव किया जहां संगठन ने प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय पर फर्जीवाड़े व छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। एनएसयूआई के अनुराग शुक्ला ने बताया कि बीते महाविद्यालय द्वारा एमबीए फाइनल ईयर के लगभग एक दर्जन विद्यार्थियों को महाविद्यालय द्वारा सिर्फ  इसलिए फेल कर दिया गया क्योंकि उनकी फीस जमा नहीं थी। संगठन ने आरोप लगाया कि इन सभी विद्यार्थियों को पहले तो महाविद्यालय द्वारा स्कॉलरशिप बेस पर एडमिशन देने की बात कही गई थी पर जब इनमें से अधिकांश बच्चों की स्कॉलरशिप नहीं आई तब महाविद्यालय इन पर फीस देने का दबाव बनाने लगा। छात्रों द्वारा फीस जमा करने के लिए समय मांगा गया था। परंतु महाविद्यालय द्वारा समय पर फीस जमा न किए जाने के उपरांत विद्यार्थियों को एक विषय में 100 में से 1 अंक देकर फेल कर दिया गया इस दौरान संगठन की देवकी पटेल, सागर शुक्ला, प्रतीक गौतम, सक्षम यादव, अनुज यादव, राहुल यादव, वकार खान, अंकित कोरी, शफी खान, अमन गौतम, अनमोल आदि उपस्थित रहे।

केरल में रैगिंग, जूनियर्स के कपड़े उतारे, प्राइवेट पार्ट पर चोट पहुँचाई

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » फीस जमा ना करने पर छात्रों को किया फेल

Top Headlines

Live Cricket