Download Our App

Home » राजनीति » बंगाल में अब तक सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में सबसे कम मतदान

बंगाल में अब तक सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में सबसे कम मतदान

नई दिल्ली
10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 लोकसभा सीटों पर मंगलवार सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। यह शाम 6 बजे तक चलेगी। चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर 1 बजे तक 41.88त्न वोटिंग हो चुकी है। पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 49.27त्न, महाराष्ट्र में सबसे कम 31.55त्न वोटिंग हुई। बिहार में वोटिंग के दौरान पीठासीन अधिकारी और होमगार्ड जवान की मौत हो गई है। छत्तीसगढ़ के जशपुर में मतदान करने पहुंचे एक बुजुर्ग वोटर की मौत हो गई। वहीं, पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद के भाजपा कैंडिडेट और ञ्जरूष्ट समर्थक के बीच झड़प हुई है। यूपी के संभल में पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज किया। इसमें कुछ लोग घायल हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद स्थित निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में वोट डाला। उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे।
मतदान केंद्र के बाहर धरने पर बैठीं महिलाएं
लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरा चरण की वोटिंग जारी है। मालदा में महिलाओं ने अपने क्षेत्र में विकास के मुद्दों को लेकर विरोध जताते हुए मतदान का बहिष्कार किया। ये महिलाएं मालदा के एक मतदान केंद्र राजदौल एसएसकेपी के बाहर ही धरने पर बैठ गईं। मतदान का बहिष्कार कर रही एक महिला ने कहा, हमारे क्षेत्र में विकास से जुड़ा कोई ताम नहीं हुआ है, सडक़ें, ब्रिज नहीं बनाई गई। क्षेत्र के सांसद विधायक यहां से नदारद हैं। हमारी बातें सरकार को सुन्नी होंगी। जब तक यहां पर मतदान जारी रहेंगे हम तब यहां बैठे रहेंगे। हम मतदान का बहिष्कार कर रहे हैं।
मुर्शिदाबाद में माकपा प्रत्याशी से भिड़े  टीएमसी कार्यकर्ता
पश्चिम बंगाल: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग जारी है। मुर्शिदाबाद में एक मतदान केंद्र पर मुर्शिदाबाद लोकसभा क्षेत्र से ष्टक्कढ्ढ(रू) उम्मीदवार मो. सलीम और तृणमूल कांग्रेस समर्थकों के बीच बहस हुई। तृणमूल समर्थकों ने मो. सलीम गो बैक के नारे लगाए। मो. सलीम ने कहा, यहां पर लोगों को डराया धमकाया जा रहा है और आश्चर्य की बात है कि पुलिस खुद यह सब कर रही है। लोगों को वोट डालने के लिए धमकी दी जा रही। बूथ के सामने लोग खड़े होकर नारे लगा रहे हैं, पुलिस को उन्हें हटाने को कहा गया।
ये मेरा आखिरी चुनाव, जीत का पूरा भरोसा दिग्विजय सिंह
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पत्नी अमृता राय के साथ हनुमान मंदिर में पूजा की। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, ये मेरा आखिरी चुनाव इसलिए है क्योंकि मैं 77 साल का हो गया हूं और हम नए युवा को मौका देंगे। हमें जीतने की उम्मीद 100 प्रतिशत है।
खरगे बोले- कर्नाटक में हम बहुमत ला रहे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक में वोट देने के बाद कहा, कर्नाटक में हमें बहुमत मिलेगा। ऐसी रिपोर्ट हमें आज हमारे कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार ने दिया है। हैदराबाद में भी अच्छी स्थिति है और बंगलूरू में भी देखा जा रहा है। फाइनल डाटा मिलेगा तब हम बता पाएंगे। बीजेपी को रोकने के लिए जितना नंबर होगा वो नंबर हम देंगे।
जयराम रमेश बोले- 10 साल के अन्याय काल से हर कोई परेशान
कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा, पहले दो चरण के बाद ही यह स्पष्ट हो गया कि निर्णायक जनादेश ढ्ढहृष्ठढ्ढ्र गठबंधन को मिलेगा। तीसरे चरण के मतदान के बाद भी यही देखने को मिलेगा। हमने 1984 के बाद गुजरात में सूरत सीट कभी नहीं जीती। वहां हमारे उम्मीदवार को बलपूर्वक और धमकी देकर नामांकन वापस लेने के लिए मजबूर किया गया।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » बंगाल में अब तक सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में सबसे कम मतदान

Top Headlines

Live Cricket