
केजरीवाल ने पीएम मोदी की तुलना मुगल शासक औरंगजेब से की
नई दिल्ली। पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर हुई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भडक़ उठे। केजरीवाल ने कहा कि बंगाल में चुनाव खत्म होते ही पंजाब में हर दिन ईडी की छापेमारी शुरू हो गई है। उन्होंने पिछले दिनों ईडी की छापेमारी के बाद सांसद अशोक मित्तल के बीजेपी में चले जाने का भी जिक्र किया। साथ ही पीएम मोदी की तुलना मुगल शासक औरंगजेब से कर डाली। शनिवार सुबह संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ से दिल्ली तक के ठिकानों पर एक साथ ईड़ी की टीमें पहुंचीं। आप ने इसे पंजाब चुनावों से जोड़ते हुए केंद्र सरकार पर जोरदार हमला किया। खुद केजरीवाल ने कहा कि जैसे ही बंगाल चुनाव खत्म हुए, मोदीजी ने पंजाब में रोज ईडी ने छापा मारना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ सालों में मोदीजी ने पंजाब के साथ बहुत धोखा किया है। पंजाबियों को तरह-तरह से प्रताडि़त किया है।
केरल में सीएम पद की लड़ाई सडक़ों पर, पर्यवेक्षकों ने खरगे को सौंपी रिपोर्ट, दिल्ली में होगा फैसला
Author: Jai Lok






