Download Our App

Home » News » बरगी नहर में 3 बच्चियाँ बहीं..सालीवाड़ा केनाल में दर्दनाक हादसा,बचाव कार्य जारी

बरगी नहर में 3 बच्चियाँ बहीं..सालीवाड़ा केनाल में दर्दनाक हादसा,बचाव कार्य जारी

कटियाघाट क्षेत्र की घटना मौके पर पहुँची पुलिस

जबलपुर (जय लोक)।  शहर में आज बड़े हादसों का दिन पुलिस के लिए चुनौती भरा रहा है । एक ओर रांझी क्षेत्र में सनसीखेज गोलीकांड हुआ है तो वही बरगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सालीवाड़ा कटियाघाट के पास केनाल में आज गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें तीन नाबालिग बच्चियां तेज बहाव में बह गईं।

वहां मौजूद अन्य लोगों ने उनको बचाने की कोशिश की लेकिन तेज बहाव में उनको बचाया नहीं जा सका।  घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान में जुट गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शीतल पटेल, तनु पटेल और सानिया पटेल नामक तीनों बच्चियां केनाल के किनारे बैठी हुई थीं। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगडऩे से वे गहरे पानी में जा गिरीं और तेज बहाव में बहने लगीं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन केनाल का पानी गहरा और बहाव तेज होने के कारण बचाव के प्रयास सफल नहीं हो सके।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना कुछ ही पलों में घटित हो गई, जिससे किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बरगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कराया गया।

पुलिस द्वारा गोताखोरों और रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, जो केनाल में बच्चियों की तलाश कर रहे हैं। क्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक बच्चियों का कोई पता नहीं चल सका था। इस घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में गहरा दुख व्याप्त है। परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर बेसुध हो गए, वहीं स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में केनाल किनारे जमा हो गए। पुलिस का कहना है कि बचाव कार्य पूरी गंभीरता से जारी है और हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

 

हाथ बांधकर नजरे झुकाए खड़े थे संजय पाठक, बाहर आए तो फिर मुस्कुराए, न्यायधीश को फोन मामले में संजय पाठक हाईकोर्ट में पेश, पेशी से छूट की माँग खारिज

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » बरगी नहर में 3 बच्चियाँ बहीं..सालीवाड़ा केनाल में दर्दनाक हादसा,बचाव कार्य जारी
best news portal development company in india

Top Headlines

प्रस्ताव वापस : नियम नहीं माने तो सफाई ठेकेदार पर लगेगी पेनाल्टी,महापौर ने मानी पार्षदों की माँग

जबलपुर (जय लोक)। आज नगर निगम में साधारण सभा की बैठक के दौरान प्रस्ताव क्रमांक 18. जिसमें इस बात को

Live Cricket