Download Our App

Home » Uncategorized » बस कंडक्टर ने छुट्टे पैसे नहीं होने पर मंत्री को नीचे उतरने को कहा

बस कंडक्टर ने छुट्टे पैसे नहीं होने पर मंत्री को नीचे उतरने को कहा

कर्नाटक के परिवहन मंत्री ने नायक स्टाइल में किया शहर का निरीक्षण
बेंगलुरु। कर्नाटक के परिवहन मंत्री बायराशी सुरेश ने फिल्म नायक के स्टाइल में निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने शहर के बस यात्रियों को होने वाली समस्याओं का अनुभव किया।
छुट्टे पैसे न होने पर बीएसटीसी कंडक्टर ने मंत्री को बस से उतरने को कहा। मंत्री सुरेश शहर की बस सेवाओं की सच्चाई जानने के उद्देश्य से मास्क लगाकर यात्रा कर रहे थे, जिस वजह से उन्हें बस कंडक्टर ने नहीं पहचाना। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मंत्री सुरेश ने हेब्बल से नागाशेट्टीहल्ली जाने वाली बीएमटीसी बस में सफर किया। वे बस में चढ़े और दो टिकट मांगे।
उन्होंने बस के कंडक्टर को 100 रुपए का नोट दिया, जिसपर उसने छुट्टे पैसे मांगे। जब मंत्री ने कहा कि उनके पास छुट्टे पैसे नहीं है, तो कंडक्टर उनसे कहा कि छुट्टा नहीं दे सकते तो बस से उतर जाओ। इस घटना के बाद मंत्री बायराथी सुरेश बिना कोई जबाव दिए बस से उतर गए। बाद में बस के ड्राइवर और कंडक्टर को सस्पेंड कर दिया गया।

 

किडनी बेचने की ठगी करने वालों को पकडऩे उड़ीसा जा सकती है पुलिस, खातों की हो रही जाँच,  शहर में नहीं हैं आरोपियों के सदस्य

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » बस कंडक्टर ने छुट्टे पैसे नहीं होने पर मंत्री को नीचे उतरने को कहा

Top Headlines

Live Cricket