Download Our App

Home » News » बाघ ने किया गश्ती दल पर हमला , वन कर्मी को घसीटा हुआ ले गया जंगल में

बाघ ने किया गश्ती दल पर हमला , वन कर्मी को घसीटा हुआ ले गया जंगल में

मंडला/जबलपुर (जय लोक)। जबलपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले देश-विदेश में मशहूर मंडला के कान्हा टाइगर रिजर्व में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया पैदल कष्ट पर निकल कर लोगों के दल में शामिल एक 29 वर्षीय कर्मचारी पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया और उसे घसीटता हुआ जंगल में ले गया जिसके कारण उसकी मौत हो गई ।
गश्त के दौरान आज सुबह घंघारनाला के पास बाघ ने अग्रि सुरक्षा कर्मी पर हमला कर दिया, हमले के बाद वन कर्मी को बाघ घसीटते हुए ले गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हमला होते देख साथी वन कर्मियों में कुछ देर के लिए भगदड़ मच गई थी। इसके बाद वन साथियों कर्मियों ने हिम्मत दिखाते हुए साथी को छुड़ाकर अधिकारियों को सूचना दी।   बताया गया है कि बालाघाट के ग्राम आमगहन निवासी लखन पिता बुद्धू सिंह उम्र 29 वर्ष कान्हा टाइगर रिजर्व में अग्नि सुरक्षा श्रमिक के तौर पर कार्यरत था।

आज सुबह वह चार सदस्यीय गश्ती दल के साथ नियमित पैदल वन गश्त पर निकला था। वन कर्मी जब घंघारनाला के पास से गुजर रहे थे, इस दौरान जंगल में एक बाघ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। अचानक हमला होते देख साथी वनकर्मियों में भगदड़ मच गई।
इस बीच बाघ लखनसिंह को घसीटते हुए काफी दूर ले गया, जिसे देख साथियों ने हिम्मत जुटाकर पीछा किया। तब बाघ भाग निकला।

घटना की सूचना मिलते ही कान्हा टाइगर रिजर्व के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मृतक के परिजनों को भी इस घटना की जानकारी दी गई है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए बम्हनी बंजर अस्पताल भेजा गया है। अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान कर दी गई है। शासकीय नियमों के अनुसार देय शेष सहायता राशि भी जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने देशभर में कठिन परिस्थितियों में वन्यजीव संरक्षण में लगे सभी वनकर्मियों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

इस घटना के बाद कान्हा टाइगर रिजर्व के कर्मचारियों और स्थानीय क्षेत्र में चर्चों का माहौल है।

 

भारतीय मल्टी लेयर्ड बैलिस्टिक डिफेंस सिस्टम का टेस्ट कामयाब

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » बाघ ने किया गश्ती दल पर हमला , वन कर्मी को घसीटा हुआ ले गया जंगल में

Top Headlines

Live Cricket