Download Our App

Home » News » बारात में चले लात घूंसे, घराती-बराती भिड़े, दुल्हन का भाई और पिता घायल

बारात में चले लात घूंसे, घराती-बराती भिड़े, दुल्हन का भाई और पिता घायल

जबलपुर (जय लोक)। कोतवाली थाना अंतर्गत शिवनगर स्थित कमल बारात घर में बीती रात शादी समारोह का स्थल अखाड़े में बदल गया। यहां समारोह की खुसियां चीच पुकार में बदल गईं। समारोह के दौरान बारातियों की हरकतों से घराती और तीन बारातियों के बीच विवाद हो गया। जिससे दोनों ओर से जमकर लात घूंसे चले। इस मारपीट में दुल्हन का भाई और पिता घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि विवाद बारात में आए तीन युवकों की वजह से हुआ। जो शराब के नशे में वधु पक्ष की महिलाओं के साथ अभद्रता कर रहे थे। चौकी ताल से आई बारात में शामिल विंदी चौधरी, कमल चौधरी और पारस चौधरी शराब के नशे में धुत होकर मेहमानों के बीच गाली-गलौज और हंगामा करने लगे। शारदा नगर निवासी दुल्हन के पिता परमीलाल उर्फ  छुट्टन अहिरवार, उनके बेटे साहिल अहिरवार और ताऊ राजेश कुमार अहिरवार ने जब उपद्रवी बारातियों को शांत रहने की समझाइश दी, तो विवाद बढ़ गया। वधू पक्ष के लोगों ने अनुशासनहीनता के चलते तीनों युवकों को बारात घर से बाहर निकाल दिया। इस बात से नाराज आरोपियों ने सडक़ किनारे पड़े पत्थरों से परमीलाल के परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया।

पिता और भाई अस्पताल में भर्ती

इस अचानक हुए पथराव में दुल्हन का भाई साहिल अहिरवार गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया, वहीं पिता परमीलाल और ताऊ राजेश कुमार के सिर व शरीर पर भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ  गंभीर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। क्षेत्र में इस वारदात को लेकर भारी आक्रोश है और पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

 

बैगा परिवार के घर आ गया 11 लाख का बिजली बिल

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » बारात में चले लात घूंसे, घराती-बराती भिड़े, दुल्हन का भाई और पिता घायल

Top Headlines

Live Cricket