Download Our App

Home » Uncategorized » बार-बार बिजली गुल होने से फूटी रमनगरा की राइजिंग लाइन

बार-बार बिजली गुल होने से फूटी रमनगरा की राइजिंग लाइन

जबलपुर (जयलोक)। भीषण गर्मी में एक बार फिर रमनगरा की वाटर फिल्टर प्लांट की मेन राइजिंग लाइन लोगों को परेशान कर रही है। यह राइजिंग लाइन फिर से बाजनामठ के पास से फूट गई है। हालांकि सूचना मिलते ही नगर निगम ने इसका सुधार कार्य प्रारंभ कर दिया है। लेकिन सुबह से सुधारकार्य जारी है लेकिन अब तक पाइप लाइन को नहीं सुधारा जा सका है। अगर ऐसा ही रहा तो आधे शहर को पानी नहीं मिलेगा। इस संबंध में कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव का कहना है कि सुबह कई बार लाइट जाने के कारण प्रेशर में उतार चढ़ाव होने के कारण पाइप लाइन में प्रेशर बढ़ा जिसके कारण पाइप लाइन फूट गई। नगर निगम की इसकी सूचना मिलते ही सुधार कार्य शुरू किया गया। राइजिंग लाइन फूटने के लिए समानांतर लाइन से चार टंकियां छोडक़र अन्य टंकियां भर दी जाएंगी, जिससे लोगों को परेशानी ना हो। इसमें देवताल, त्रिपुरी, कोतवाली और बेदीनगर की टंकियां नहीं भरी जाएंगी। लेकिन यहां टेंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाया जाएगा।
पहले भी हो चुका लीकेज – जिस स्थान पर पाइप लाइन फूटी हैं वहां पहले भी लीकेज हो चुका है। लीकेज को बार बार बनाया गया लेकिन पाइप में प्रेशर बढऩे के कारण आखिरकार यह लाइन फूट ही गई। खासतौर पर गर्मी के मौके या फिर त्योहारों के मौके पर पाइप लाइन में लीकेज या फूटने की समस्या आती है।  इस प्लांट से शहर के आधे से ज्यादा आबादी की प्यास बुझती है। ऐेसे में पानी ना मिलने पर आधे शहर को परेशान होना पड़ता है।

 

एम्पायर चौक से शुरू होगा फ्लाई ओवर सेना अस्पताल पर उतरेगा, वर्क आर्डर हुआ अब सेना से एनओसी मिलने का इंतजार

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » बार-बार बिजली गुल होने से फूटी रमनगरा की राइजिंग लाइन

Top Headlines

Live Cricket