Download Our App

Home » Uncategorized » बीजापुर में तीन नक्सली ढेर

बीजापुर में तीन नक्सली ढेर

बीजापुर। बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बल की टीम ने नक्सली विरोधी अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान रविवार की सुबह नेशनल पार्क क्षेत्र में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। यह मुठभेड़ अब भी रुक-रुक कर जारी है। जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ में अब तक तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद हुए हैं। मुठभेड़ अभी भी जारी है। भोपालपटनम के मद्देड़ इलाके में बन्देपारा-कोरणजेड के जंगलों में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। सुबह से रुक-रूककर गोलीबारी हो रही है। पुलिस के आला अधिकारियों ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल सर्च अभियान में जुटे हुए हैं और विस्तृत जानकारी अभियान समाप्त होने के बाद साझा की जाएगी। इस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर मिल रही है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। नक्सली गतिविधियों को लेकर इस क्षेत्र में पहले भी कई बार बड़े अभियान चलाए गए हैं। फिलहाल, सर्च अभियान जारी है और सुरक्षा बल पूरी मुस्तैदी के साथ स्थिति को नियंत्रित कर रहे हैं।

 

दिग्गज चाहते है जब जिम्मेदारी हमारी तो पसंद भी हमारी होना चाहिए

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » बीजापुर में तीन नक्सली ढेर
error: Content is protected !!