Download Our App

Home » News » बेटे की शादी के तीन दिन पहले उठी पिता की अर्थी, शादी का कार्ड बांटने निकले पिता की सडक़ दुर्घटना में मौत

बेटे की शादी के तीन दिन पहले उठी पिता की अर्थी, शादी का कार्ड बांटने निकले पिता की सडक़ दुर्घटना में मौत

जबलपुर (जयलोक)। तिलवारा थाना अंतर्गत एक दुखद घटना घटी। यहां बेटे की शादी के तीन दिन पहले पिता की सडक़ हादसे में मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब पिता हंसी खुशी से बेटे की शादी का कार्ड बाँटने निकला था। लेकिन रास्ते में पिकअप वाहन ने पिता की मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पिता बुरी तरह घायल हो गया। देर रात इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई।
टेमर भीटा निवासी 52 वर्षीय रवि पटेल मोटर साइकिल से बायपास मार्ग होकर तिलवारा की तरफ  जा रहे थे। गढ़ा रेलवे स्टेशन के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गम्भीर रूप से घायल रवि पटेल को उपचार हेतु तत्काल मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी नाजुक हालत को देखते हुए परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहाँ देर रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक मृतक के बेटे नितेश पटेल का विवाह 25 अप्रैल को तय था और इसी के निमंत्रण पत्र बांटने के लिए रवि पटेल घर से निकले थे। हादसे की जानकारी लगते ही परिजन और रिश्तेदार अस्पताल पहुँचे। यहां पिता का शव देखकर बेटे का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोडक़र मौके से फरार हो गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जाँच प्रारम्भ कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

 

भाजपा की जन-आक्रोश महिला पदयात्रा विपक्ष ने नारी शक्ति के अधिकारों को कुचलने का काम किया: मुख्यमंत्री

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » बेटे की शादी के तीन दिन पहले उठी पिता की अर्थी, शादी का कार्ड बांटने निकले पिता की सडक़ दुर्घटना में मौत
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket