Download Our App

Home » जबलपुर » बैल के झगड़े में बुजुर्ग की मौत तीन बार उठाकर पटका

बैल के झगड़े में बुजुर्ग की मौत तीन बार उठाकर पटका

जबलपुर (जय लोक)। शहर में खुलेआम घूम रहे मवेशी लोगों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। पूर्व में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं जहां मवेशियों के हमलों से लोगों को अपनी जानें गवानी पड़ी। वहीं अब ताजा मामला हनुमानताल क्षेत्र में सामने आया है। यहां दो बैलों की लड़ाई में एक बुजुर्ग पिस गया। जिसमें एक बैल ने बुजुर्ग को सडक़ पर तीन बार उठाकर पटका जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना एक बार फिर हांका गैंग की लापरवाही उजागर कर रही है। जो कागजों में ही अभियान चलाकर अपना गुणगान कर रहे हैं।
हनुमानताल पुलिस का कहना है कि खेरमाई मंदिर के गेट नंबर एक के सामने आज सुबह 8 बजे के लगभग टेमरभीटा निवासी रवि यादव को सडक़ पर घूमने वाले एक बैल ने उठाकर पटक दिया। यह घटना एक बार नहीं हुई है बल्कि रवि को बैल ने दो बार और उठाकर पटका। गंभीर हालत में रवि को क्षेत्रीय लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान रवि की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मृतक रवि के भतीजे आमिर यादव ने बताया कि उसके मौसा दूध का धंधा करते थे। वे दूध बेचकर वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।

बैलों की लड़ाई से मची भगदड़

दो बैलों की लड़ाई के दौरान राह पर चल रहे वाहन चालकों और दुकानदारों में भगदड़ मच गई। लेकिन इन सब के बीच बुजुर्ग उन दोनों बैलों की लड़ाई में फंस गया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह स्थिति संभाली और गंभीर रूप से घायल रवि यादव को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। बुजुर्ग के अंदरुनी हिस्सों में गंभीर चोटें पहुँची थी जिससे उसकी मौत मौत हो गई।

शिकायतों के बाद भी नहीं हो रहा समाधान

शहर में जगह जगह मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। जिससे बड़े हादसे का खतरा भी बना रहता है। आए दिन सडक़ पर मवेशियों के जमावड़े और उनके आपस में लडऩे से वाहन चालक और राहगीर दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। कई बार शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से अब एक बुजुर्ग की जान चली गई।

 

 

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, हाथों की उंगलियाँ काटीं

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » बैल के झगड़े में बुजुर्ग की मौत तीन बार उठाकर पटका

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!