Download Our App

Home » Uncategorized » भरभराकर गिरी मकान की दीवार बाल-बाल बचा परिवार

भरभराकर गिरी मकान की दीवार बाल-बाल बचा परिवार

गृहस्थी का सामान हुआ बर्बाद, लेकिन बड़ा हादसा टला

जबलपुर (जय लोक)।  घमापुर क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कांचघर बरऊ मोहल्ले में आज सुबह एक बड़ा हादसा होते होते टल गया, यहां एक मकान की दीवार गिरने से परिवार बाल बाल बच गया। दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिवार के लोग अपने-अपने घरों से निकलकर बाहर आए। तो देखा कि पड़ोसी के घर की दीवार गिरी हुई थी और चीखपुकार मची थी।
मामला कांचघर के चुंगी चौकी स्थित बरऊ मोहल्ला का है। यहां बीती रात एक रिहायशी मकान की दीवार और छत अचानक भरभराकर ढह गई। बताया जा रहा है कि यह मकान तिवारी परिवार का है। जिस दौरान यह हादसा हुआ उस समय परिवार के लोग गहरी नींद में सो रहे थे। रात को सोते समय दीवार से अचानक प्लास्टर और मिट्टी झड़ती देख उनकी आंख खुल गई। खतरे की आहट मिलते ही रानू तिवारी ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को उठाया और तुरंत घर से बाहर की तरफ  भागी।
गनीमत रही कि परिजनों के बाहर निकलते ही पूरी छत नीचे आ गिरी, जिससे परिवार की जान बाल-बाल बच गई।
गृहस्थी का सामान  हुआ तबाह
इस हादसे में गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। इस आकस्मिक घटना में गनीमत यह रही कि परिवार का कोई भी सदस्य गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। परिवार के सदस्यों का कहना है कि इस हादसे में उन्हें करीब तीन लाख रूपये का नुकसान हुआ है। परिवार के लोगों का कहना है कि उनका परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है। परिवार वालों ने जिला प्रशासन से आर्थिक मदद की माँग की है।
दीवार से गिर रही थी मिट्टी
परिवार वालों का कहना है कि जो दीवार गिरी है उससे कल से ही मिट्टी गिरने लगी थी। जिससे उन्हें पहले से ही अनहोनी का भय सता रहा था। आज सुबह जब उन्हें इस बात का आभास हुआ कि दीवार गिरने वाली है तभी वे घर से निकलकर बाहर आए। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

गेहूँ की हेरा-फेरी में शामिल 10 हजार का ईनामी आरोपी अमन पाण्डे गिरफ्तार

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » भरभराकर गिरी मकान की दीवार बाल-बाल बचा परिवार
error: Content is protected !!