Download Our App

Home » जबलपुर » भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की ताकत और मजबूती

भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की ताकत और मजबूती

प्रशिक्षण कार्यशाला में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया मार्गदर्शन

जबलपुर (जय लोक)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण कार्यशाला में शामिल होने आए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत है। कार्यकर्ता अद्भुत हैं और संगठन की मजबूती ही भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाने का आधार बनी है।
शहर पहुँचे मुख्यमंत्री श्री यादव ने कहा कि इस तरह की कार्यशाला से कार्यकर्ताओं को नई दिशा और ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की पहचान अनुशासन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनी है। श्री यादव ने कहा कि कार्यशालाओं के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, विचारधारा और सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी मिलती है, जिससे वे जनता के बीच बेहतर तरीके से काम कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन कार्यकर्ताओंं के विकास और प्रशिक्षण को हमेशा प्राथमिकता देता है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर इस प्रकार की कार्यशालाएं आयोजित की जाती हैं, ताकि कार्यकर्ता संगठनात्मक कौशल के साथ-साथ नई चुनौतियों के लिए भी तैयार रह सकें।

संगठन की विचारधार, विस्तार पर चर्चा
श्री यादव ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, संगठन मंत्री और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं। जिसमें पार्टी की विचारधारा, संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन और सरकार की उपलब्धियों सहित कई जानकारियाँ कार्यकर्ताओं को दी जा रही है।

19 जिलों के 4 सौ से अधिक कार्यकर्ता  हुए शामिल
प्रशिक्षण कार्यशाला में जबलपुर, रीवा, शहडोल और छिंदवाड़ा संभाग के 19 जिलों से 4 सौ से अधिक विषय वक्ता और कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।

कार्यशाला में य हुए शामिल
कार्यशाला में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, गुजरात प्रदेश के प्रदेश संगठन महामंत्री रत्नाकर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह सहित प्रदेश सरकार के मंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल हुए हैं।

ईरान जंग पर विपक्ष का दोनों सदनों में हंगामा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की ताकत और मजबूती