
जबलपुर (जय लोक)। पुलिस महकमें में भी कई बार पदस्थापनायें अपने आप सुर्खियों में बन जाती हैं। पुलिस विभाग की दृष्टि में यह सामान्य रूप से होने वाले तबादले हैं।
लेकिन इनमें एक नाम ऐसा भी शामिल है जो विगत दिनों पूरे प्रदेश और देश में इसलिए सुर्खियों में रहा क्योंकि उसने ना तो भाजपा के एक दबंग विधायक से डर कर अपने कदम पीछे किये और ना ही अपनी बेलगाम थार से लोगों को कुचलने वाले उसके बेटे के ऊपर कानूनी कार्रवाई करने से अपने हाथ पीछे खींचे। परिणाम यह हुआ कि कार्यवाही से तिलमिलाये बाहुबली किस्म के विधायक ने खुलेआम टीवी चैनल पर आईपीएस अधिकारी आयुष जाखड़ को निशाने पर लेते हुए आपत्तिजनक बातें कहीं।

इसके बाद पूरे देश और प्रदेश में इस बात की चर्चा गर्म हो गई। इस पूरे घटनाक्रम के बाद जितने विधायक चर्चा में आए उससे अधिक आईपीएस अधिकारी आयुष जाखड़ भी चर्चाओं में आए। एक बार फिर आज वह चर्चा में है क्योंकि उनका तबादला जबलपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में कर दिया गया। वर्तमान में वह एसडीओपी करेरज़ शिवपुरी में पदस्थ थे। उनके साथ ही ग्वालियर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद से अनु बेनीवाल को भी जबलपुर पदस्थ किया गया है। प्रदेश स्तर पर हुए आईपीएस अधिकारियों के तबादले में अन्य अधिकारियों को भी इधर से उधर भेजा गया है। गौरव पांडे एसडीओपी सिंगरौली से हजरत पुलिस अधीक्षक सतना, मिनी शुक्ला एसडीओपी नरसिंहगढ़ से एडीसी जोन भोपाल पदस्थ किया गया है। राज कृष्ण एसडीओपी संबलगढ़ को एएसपी महू इंदौर ग्रामीण, सुजावल जगा सीएसपी धार से एएसपी धार ग्वालियर पदस्थ किया गया है। वहीं ओमप्रकाश एसडीओपी लांजी से एडीसी जोन 3 इंदौर बनाए गए हैं।

आईपीएस आयुष जाखड़ 2008 बैच के अधिकारी हैं और अपनी दबंग कार्य प्राणाली के लिए जाने जाते हैं। जबलपुर में भी उनकी पदस्थापना के बाद कानून व्यवस्था में सुधार आने एवं अपराधियों पर और अधिक प्रभावी कार्यवाही में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।


भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने भरा नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे साथ
Author: Jai Lok






