Download Our App

Home » राजनीति » भाजपा विधायक के सोशल मीडिया पर छाया कांग्रेस पार्षद के भाई का वीडियो, राजनैतिक क्षेत्र में शुरू हुई चर्चाएँ

भाजपा विधायक के सोशल मीडिया पर छाया कांग्रेस पार्षद के भाई का वीडियो, राजनैतिक क्षेत्र में शुरू हुई चर्चाएँ

जबलपुर (जय लोक)
राजनीति में छोटी सी छोटी बात भी कब बड़ा रूप ले ले इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। सामान्य रूप से एक सडक़ निर्माण के बाद आयोजित हुए कार्यक्रम में दिए गए बयान का राजनीतिकरण हो जाना इसलिए अप्रत्याशित नहीं था क्योंकि जिन्होंने विकास कार्य की तरीफ की वे कांग्रेस पार्षद के भाई हैं और जिनके माध्यम से यह कार्य हुआ वे भाजपा के क्षेत्रीय विधायक हैं। मजे की बात यह हुई कि भाजपा विधायक अभिलाष पांडे ने अपने सोशल मीडिया और फेसबुक पेज से कांग्रेस पार्षद अयोध्या तिवारी के भाई राजेश तिवारी का वीडियो पोस्ट किया है। जिसके कारण इस पूरे मामले को राजनैतिक चश्में से देखा जाने लगा है। यह पूरा मामला राजीव गाँधी वार्ड कृष्णा कॉलोनी का बताया जा रहा है।

जहाँ पर भाजपा विधायक अभिलाष पांडे ने एक जर्जर सडक़ का जीर्णोंद्धार कराया और इसके संबंध में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय पार्षद अयोध्या तिवारी के भाई राजेश तिवारी ने सार्वजनिक तौर पर उक्त कार्य के लिए भाजपा विधायक अभिलाष पांडे की तारीफ में कसीदे पढ़े। राजेश तिवारी ने इस कार्य के लिए विधायक को क्षेत्रीय लोगों की ओर से धन्यवाद दिया। कांग्रेस पार्षद के भाई राजेश तिवारी के बयान वाले वीडियो को भाजपा विधायक अभिलाष पांडे ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से शेयर कर दिया। जिसके बाद उक्त वीडियो की राजनैतिक चर्चा शुरू हो गई। विशेषकर कांग्रेस  के खेमे में यह पूरा मामला चर्चा का अधिक विषय बन गया।

राजनैतिक चश्में से ना देखा जाए

कांग्रेस पार्षद अयोध्या तिवारी के भाई राजेश तिवारी ने कहा कि इस सामान्य से प्रकरण को राजनैतिक चश्में से ना देखा जाए। क्षेत्र के लोग जर्जर सडक़ की समस्या से परेशान थे। विधायक अभिलाष पांडे ने उक्त सडक़ का नवीनीकरण कराया। क्षेत्रीय नागरिक होने के नाते क्षेत्र को मिली सुविधा के लिए सामान्य रूप से क्षेत्रीय नागरिकों की ओर से विधायक को धन्यवाद दिया गया।

 

अनशन खत्म करने के लिए सोनम वांगचुक ने रखीं अपनी तीन शर्तें

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » भाजपा विधायक के सोशल मीडिया पर छाया कांग्रेस पार्षद के भाई का वीडियो, राजनैतिक क्षेत्र में शुरू हुई चर्चाएँ

Top Headlines

Live Cricket