Download Our App

Home » News » भाजयुमो अध्यक्ष के नाम पर लगेगा कई प्रकार का छन्ना, कई समीकरण बैठाने होंगे

भाजयुमो अध्यक्ष के नाम पर लगेगा कई प्रकार का छन्ना, कई समीकरण बैठाने होंगे

जबलपुर (जयलोक)। भाजपा के कई बड़े प्रकोष्ठ, संगठन, निगम मंडल की नियुक्तियां हो जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष की नियुक्ति पर सब की निगाहें टिकीं हुई हैं। वैसे तो इस पद की दावेदारी में कुछ नाम रह रहकर चर्चाओं में आ रहे हैं। समय समय पर किसी का नाम आगे चलने लगता है तो किसी का पीछे हो जाता है। जिसका जो समर्थक है वह अपने दावेदार का नाम ही सबसे बताता है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी में केवल चलने वाले नाम को महत्व नहीं मिलता, बल्कि बहुत सारे समीकरण देखने के बाद संबंधित पद के दायित्व के लिए नाम का चयन होता है।
वर्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष पद के लिए जो नाम सर्वाधिक चर्चा में है, उनमें से एक नाम का चयन अंतिम दौर तक होगा। प्रक्रिया यह है कि जिला स्तर पर 3 -4 नामों का एक पैनल तैयार करके ऊपर संगठन की ओर भेजा जाएगा। इसके पश्चात ही अंतिम निर्णय लेने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी।
संगठन से जुड़े सूत्रों का दावा है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष के लिए चर्चित नामों में से एक नाम के चयन की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। जिनके नाम सर्वाधिक चर्चाओं में हैं उनमें से कुछ होर्डिंग वाले नेता भी शामिल हैं। कुछ ऐसे नेता भी शामिल हैं जो होर्डिंग के कारण विवादों में रह चुके हैं। कुछ के पूर्व के कारनामें आज भी चर्चाओं में हैं। हालांकि वर्तमान में उन्हें विवादों से क्लीन चिट मिलने की बात भी साथ साथ कही जा रही है। कुछ नाम बड़े वृक्षों के नीचे से पनपे हुए बताये जा रहे हैं। जहां पर उन्हें छांव के साथ सुरक्षा भी प्राप्त है और वहीं से वह अपने राजनीतिक गुर सीख रहे हैं और युवा मोर्चे की राजनीति में कदम दर कदम आगे बढ़ा रहे हैं।

कुछ नाम विद्यार्थी परिषद से आते हैं जिनके पीछे कोई बड़ा हाथ तो नहीं है लेकिन परिषद् के नाम की  छाँव और उनकी पिछले कुछ वर्षों की मेहनत है। पार्टी और अपने वरिष्ठों के प्रति समर्पण है जिसके आधार पर वह अपनी दावेदारी को पेश कर रहे हैं। इनमें से कुछ नाम ऐसे भी हैं जिन्हें संगठन के पदाधिकारी पसंद करते हैं और उनकी कार्यप्रणाली को जानते हुए उनके नाम को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

हालांकि किसका नाम अंतिम चरण में फाइनल होगा यह अभी बता पाना किसी के बस की बात नहीं है। लेकिन जो समीकरण हैं वह स्पष्ट हैं कि भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष के नाम पर अभी कई प्रकार से छन्ना लगने का कार्य होगा। जो नाम चर्चाओं में है उनमें शुभांक गोंटिया, रोहन वैद्य, शरद विश्वकर्मा, रौनक अग्रवाल, ईशान नायक, रविंद्र तिवारी के नाम अपने अपने स्तर पर उनके समर्थकों और प्रस्तावकों के द्वारा आगे बढ़ाए जा रहे हैं। लेकिन किसी भी एक नाम का चयन बहुत ही आसान प्रक्रिया का हिस्सा नहीं है। अंतिम निर्णय तक पहुंचाने के लिए कई प्रकार के समीकरण बैठाने की आवश्यकता होगी।  यह भी कहा जा रहा है कि 30 जून से पहले युवा मोर्चा के नगर अध्यक्षों की एक सूची जारी होना है। अब इसमें जबलपुर का नाम है या नहीं है इस बात का अभी संशय बरकरार है ।

एक साल बाद भी कर्मचारियों को नहीं मिली राहत

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » भाजयुमो अध्यक्ष के नाम पर लगेगा कई प्रकार का छन्ना, कई समीकरण बैठाने होंगे

Top Headlines

Live Cricket