Download Our App

Home » जबलपुर » भारी पड़ गई कार मे स्टंटबाजी अब कान पकड़ कर माँग रहे माफी

भारी पड़ गई कार मे स्टंटबाजी  अब कान पकड़ कर माँग रहे माफी

पुलिस चालक और कार दोनों को ले आई थाने, हुई चालानी कार्यवाही

जबलपुर (जयलोक)। चलती कार में स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और कुछ घंटों बाद भी युवक को थाने ले आया गया। जिसके बाद उस पर जुर्माना लगाकर उसे दोबारा ऐसा ना करने की सख्त हिदायत भी दी गई। मार्ग पर चलते समय 2 कारों की खिड़कियों से निकलते हुये स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस सोशल मीडिया सेल की टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियेां को संज्ञान में लाया गया।

थाना प्रभारी माढोताल वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि कुछ युवकों द्वारा चलती कार में किये गये स्टंट मे उपयोग में लायी गयी कार के नम्बर के आधार पर पतासाजी करने पर कार क्रमांक एमपी 20 सीई 6620 के मालिक से सम्पर्क करने पर उक्त कार पूर्व में साहिल गोस्वामी को बेच देने की जानकारी प्राप्त हुई।

पतासाजी करते हुये साहिल गोस्वामी निवासी स्नेहनगर पटेल मोहल्ला यादव कालोनी को पकड़ा गया जिसने पूछताछ करने पर बताया कि उक्त कार को 1 वर्ष पूर्व खरीदा था तथा 2 दिन पूर्व जीरो डिग्री के पास उक्त कार में अपने दोस्तों को बैठाकर कार चलाना तथा चलती कार में दोस्तों द्वारा स्टंट करना स्वीकार किया। कार चालक साहिल गोस्वामी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुये 3500 रूपये का चालान किया गया तथा साहिल गोस्वामी को दुबारा मार्ग पर चलती गाड़ी मे कभी भी किसी प्रकार का स्टंट करते हुये नियमों को उल्लंघन न करने की समझाईश दी गयी। साहिल गोस्वामी द्वारा दुबारा इस प्रकार का कृत्य न करने तथा हमेशा यातायात के नियमों का पालन करने का आश्वासन दिया गया है।

 

जोधपुर में उलटफेर: गहलोत के गढ़ में भाजपा जीती, शेखावत के वार्ड में कांग्रेस का दबदबा, फुटबाल खिलाड़ी भी जीता

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » भारी पड़ गई कार मे स्टंटबाजी अब कान पकड़ कर माँग रहे माफी

Top Headlines

राम मंदिर के चंदे को लेकर जयराम ने भाजपा को घेरा पूछा-कितने करोड़ लोगों ने कितना दान दिया?

कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी, शाह और योगी से कहा- व्यापक जाँच क्यों नहीं कराई जा रही नई दिल्ली। अयोध्या

Live Cricket

error: Content is protected !!