Download Our App

Home » News » भीषण गर्मी में फूटी पाइप लाइन

भीषण गर्मी में फूटी पाइप लाइन

जबलपुर (जय लोक)। भीषण गर्मी में नदियों तालाबों में वैसे ही पानी का जलस्तर गिरता जा रहा है। शहरभर में पानी की डिमांड बढ़ी हुई है। इन सबके बीच रद्दी चौकी में एक बड़ी लापरवाही सामने आई। यहां आज सुबह पानी की पाईप लाईन फूट गई जिससे लोगों के घरों में पहुँचने वाला हजारों गैलन पानी भीषण गर्मी में सडक़ों पर बह गया। यहां से निकलने वाले राहगीरों ने इसका वीडियो भी बनाया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल भी किया। जिसके बाद लोगों ने इस वीडियो में तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। बताया जा रहा है कि आज सुबह रद्दी चौकी में पाईप लाईन फूटने से फुव्वारे की तरह पानी की बौछार ऊपर तक उठ रही थी। पाइप लाइन फटने से हजारों गैलन पेयजल बर्बाद हो गया। भीषण गर्मी के बीच सडक़ पर जलभराव से आवागमन बाधित हुआ और स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना के काफी समय बाद नगर निगम का अमला मौके पर पहुंचा और मरम्मत कार्य प्रारंभ किया। पाइप लाइन फूटने से वार्डों में जल आपूर्ति प्रभावित हुई है। निगम प्रशासन की देरी पर नागरिकों ने नाराजगी जताई है। पाइप लाइन फटने से हुई जल बर्बादी ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों द्वारा तत्काल सूचना दिए जाने के बावजूद घंटों तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ। भीषण गर्मी में निगम की इस लापरवाही और देरी से जनता में भारी रोष है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि सुबह घरों में पानी नहीं पहुँचा। जिससे लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा।

 

माफी ना माँगने की हठधर्मिता के कारण, आईएएस अधिकारी ने उछाला मंत्री पर आरोपों का कीचड़, महिला अधिकारी से बदतमीजी पर अगर सिख संगत सडक़ पर उतरती तो कौन लेता जवाबदारी…सरकार या अधिकारी ?

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » भीषण गर्मी में फूटी पाइप लाइन

Top Headlines

Live Cricket