Download Our App

Home » Uncategorized » भेड़ाघाट चौराहे पर अवैध उत्खनन में लगे हाईवा ने बाइक सवार को रौंदा

भेड़ाघाट चौराहे पर अवैध उत्खनन में लगे हाईवा ने बाइक सवार को रौंदा

जबलपुर (जय लोक)। भेड़ाघाट पर बुधवार सुबह करीब 7.30 बजे तेज रफ्तार से दौड़ रहे एक हाइवा ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। सरस्वती घाट से अवैध रेत एवं पीली मिट्टी के उत्खनन में लगे इस हाईवा की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक के हाथ-पैर टूटने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने बताया है कि बाइक सवार युवक कॉलेज में पेपर देने जा रहा था। इसी दौरान भेड़ाघाट चौराहे पर हाईवा चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से उसे तत्काल मेडिकल अस्पताल रवाना किया गया। घटना की सूचना मिलते ही भेड़ाघाट थाना पुलिस का स्टाफ भी मौके पर पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि सरस्वती घाट से रातभर बिना नंबर प्लेट वाले हाईवा के माध्यम से अवैध रूप से रेत और पीली मिट्टी का उत्खनन एवं परिवहन किया जा रहा है। जिस हाईवा से एक्सीडेंट हुआ है, उसमें भी नंबर नहीं लिखा है। हाईवा के डाले में जो नंबर लिखा है, उसे भी मिटा दिया गया है।

 

उपमुख्यमंत्री और मंत्री की उपस्थिति में हुआ एतिहासिक निबंध प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » भेड़ाघाट चौराहे पर अवैध उत्खनन में लगे हाईवा ने बाइक सवार को रौंदा
error: Content is protected !!