Download Our App

Home » Uncategorized » स्मैक की तस्करी मे लिप्त 3 आरोपी गिरफ्तार

स्मैक की तस्करी मे लिप्त 3 आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर (जय लोक)। क्राईम ब्रांच एवं थाना तिलवारा, थाना गोहलपुर की टीम द्वारा 3 आरोपियों को मादक पदार्थ स्मैक के साथ रंगे हाथ पकडा गया है।
थाना प्रभारी तिलवारा  ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि क्राईम ब्रांच एवं थाना तिलवारा की  संयुक्त टीम द्वारा नेशनल हाईवे जबलपुर-नागपुर रोड़ ग्राम जोधपुर  पड़ाव में वाहन  चैकिंग के दौरान लाल कलर की ब्रेजा कार क्रमांक  एमपी 20 सीजी 0401 चरगवां तरफ से आते दिखी , पुलिस को देखकर कार चालक कार मोडक़र वापस भागने लगा, जिसका आचरण संदिग्ध होने पर कार का पीछा कार को रोका गया। कार  में 2 व्यक्ति बैठे थे जिन्होंने पूछताछ पर अपने  नाम  क्रमश: राहुल साहू उम्र 31 वर्ष निवासी गोपाल मंदिर गोहलपुर एवं विकास पटेल उम्र 30 वर्ष निवासी गंज खमरिया (बोरिया) कटंगी बताये। तलाशी लेने पर संदेही राहुल साहू के पेंट की जेब में कागज की पुडिय़ा में मादक पदार्थ स्मैक रखी मिली एवं पोको व वीवो कम्पनी के 2 मोबाइल, नगदी 10 हजार 200 रूपये रखे मले तथा  विकास पटेल के पहने हुये पेंट  के जेब कागज की पुडिय़ा में मादक पदार्थ स्मैक, रियलमी कम्पनी का मोबाइल नगदी 7 हजार 130 रूपये रखे मिले।
उक्त स्मैक के संबंध में पूछताछ करने पर गोटेगांव निवासी एक व्यक्ति से जिसका नाम नहीं मालूम है से स्मैक क्रय कर फुटकर बेचने के लिये लाना बताया। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये दोनों आरोपियों के कब्जे से प्राप्त स्मैक की तौल करने पर पुडियों में 11 ग्राम स्मैक  होना पाई गयी। दोनों आरोपियों के कब्जे से  मादक पदार्थ स्मैक तथा नगदी 17 हजार 330 रूपये, 3 मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार क्रमांक एमपी 20 सीजी 0401 जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। थाना प्रभारी गोहलपुर रीतेश पाण्डे ने बताया कि क्राईम ब्रांच एवं थाना  गोहलपुर की  संयुक्त टीम को पेट्रोलिंग के दौरान रद्दी चौकी में एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसका  आचरण संदिग्ध लगने से घेराबंदी कर पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर अपना नाम सज्जाद खान उम्र 27 वर्ष निवासी सैय्यद मोहल्ला बजरंग वार्ड गोटेगांव जिला नरसिंहपुर बताया।
तलाशी लेने पर शर्ट के दाहिने तरफ की जेब में पारदर्शी पन्नी में स्मैक पावडर रखे मिला, एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों  के  तहत  कार्यवाही करते  हुये तौल करने पर 3.44 ग्राम स्मैक होना  पाई गयी। आरोपी से उक्त मादक पदार्थ स्मैक के संबंध में पूछताछ करने पर गोटेगांव नया बाजार निवासी मोनू चौधरी के साथ मोनू चौधरी की लाल रंग की बिना नम्बर की सुजुकी कम्पनी  की जिक्सर मोटर  सायकल  में  बैठकर स्मैक  बेचने हेतु जबलपुर रद्दी चौकी के पास खड़े होकर  ग्राहक का इंतजार करना तथा  पुलिस  को देखकर  मोनू  चौधरी का भाग जाना बताया। आरोपी के कब्जे से 3.44 ग्राम स्मैक तथा 1 मोबाइल एवं 270  रूपये नगद जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत  कार्यवाही  की  गई।

 

 

उपमुख्यमंत्री और मंत्री की उपस्थिति में हुआ एतिहासिक निबंध प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » स्मैक की तस्करी मे लिप्त 3 आरोपी गिरफ्तार
error: Content is protected !!