Download Our App

Home » कानून » भोजशाला विवाद: एसआई ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सौंपी दो हजार पेज की रिपोर्ट, 22 जुलाई को होगी सुनवाई

भोजशाला विवाद: एसआई ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सौंपी दो हजार पेज की रिपोर्ट, 22 जुलाई को होगी सुनवाई

भोपाल (जयलोक)
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने धार जिले में स्थित भोजशाला का सर्वे पूरा कर अपनी दो हजार पेज की रिपोर्ट मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बैंच को सौंप दी है। अब 22 जुलाई को इस मसले पर सुनवाई होगी। सबसे बड़ा सवाल यह है कि 23 साल पहले लागू की गई व्यवस्था को क्या हाईकोर्ट इस रिपोर्ट के आधार पर बदल देगा। धार जिले के इस 11वीं सदी में बने परिसर का विवाद नया नहीं है। हिंदू समुदाय भोजशाला को वाग्देवी (देवी सरस्वती) का मंदिर मानता है। मुस्लिम पक्ष कमाल मौला मस्जिद कहता है। हिंदू फ्रंट ऑफ जस्टिस की याचिका पर हाईकोर्ट ने 11 मार्च को एएसआई को आदेश दिया था कि वह छह हफ्ते में भोजशाला परिसर की साइंटिफिक स्टडी कर अपनी रिपोर्ट सौंपे। हालांकि, रिपोर्ट सौंपने के लिए एएसआई ने और वक्त मांगा।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » कानून » भोजशाला विवाद: एसआई ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सौंपी दो हजार पेज की रिपोर्ट, 22 जुलाई को होगी सुनवाई

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!