Download Our App

Home » News » भोपाल भाजपा की जिला टीम में 90 नए चेहरे, सुरेश पचौरी समेत 23 दिग्गज स्थायी आमंत्रित सदस्य

भोपाल भाजपा की जिला टीम में 90 नए चेहरे, सुरेश पचौरी समेत 23 दिग्गज स्थायी आमंत्रित सदस्य

भोपाल (जयलोक)। भारतीय जनता पार्टी ने भोपाल में जिला संगठन की नई टीम का ऐलान कर दिया है। रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे जिला कार्यसमिति की सूची जारी की गई। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति के बाद जिलाध्यक्ष रविंद्र यती ने सदस्यों के नामों की घोषणा की। नई कार्यसमिति में कुल 90 कार्यकर्ताओं को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इनमें मनोज राठौर, मनोज राजू अनेजा, राजेश खटीक, महेश जोशी, दिनेश पांडे, अनुषा सिंह रघुवंशी, पूजा भारद्वाज, विकास शर्मा (बंटी), सुमत कुमार जैन और सुनील व्यास समेत कई नेताओं को जगह मिली है।
सुरेश पचौरी को संगठन में अहम जगह
नई सूची में सबसे चर्चित नाम पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी का है। कांग्रेस छोडक़र भाजपा में शामिल हुए पचौरी को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इस श्रेणी में कुल 23 नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें रघुनंदन शर्मा, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी, ध्रुवनारायण सिंह, महापौर मालती राय, राहुल कोठारी और सुमित पचौरी समेत वरिष्ठ नेता शामिल हैं। स्थायी आमंत्रित सदस्यों की सूची में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ सरकार और संगठन से जुड़े प्रमुख चेहरों को जगह दी गई है।

 

 

निगम की लीज बचाने और बकाया करों पर छूट पाने 12 को मिलेगा अंतिम अवसर

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » भोपाल भाजपा की जिला टीम में 90 नए चेहरे, सुरेश पचौरी समेत 23 दिग्गज स्थायी आमंत्रित सदस्य
error: Content is protected !!