Download Our App

Home » Uncategorized » भोपाल में बनेगा आचार्यश्री विद्यासागर स्मारक और शोध संस्थान, सीएम की घोषणा

भोपाल में बनेगा आचार्यश्री विद्यासागर स्मारक और शोध संस्थान, सीएम की घोषणा

भोपाल (जयलोक)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जैन मुनि विद्यासागर महाराज की पहली समाधि स्मृति दिवस पर विधानसभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आचार्यश्री पर आधारित 25 किताबों का विमान भी किया। वहीं, मुनि प्रमाणसागर जी के पाद पक्षालन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर मुख्यमंत्री ने घोषणा की भोपाल में जैन संत आचार्यश्री विद्यासागर जी की स्मृति में एक स्मारक स्थल का निर्माण किया जाएगा। अपने संबोधन में सीएम डॉ. यादव ने आचार्य श्री का पुण्य स्मरण करते कहा कि इसी विधानसभा में उनके अलौकिक स्वरुप के दर्शन किये तो ऐसा लगा था कि साक्षात देवता हमारे बीच पधारे थे। ये कहना गलत होगा कि आचार्यश्री हमारे बीच नहीं हैं वे हमारे ही बीच हैं बस उन्हें स्मरण करने की देर है। आचार्यश्री ने सच्चे अर्थों में मानव सेवा के साथ प्रकृति सेवा की। उनके सामने तप, संयम, त्याग, सेवा ये शब्द छोटे पड़ जाते हैं। आचार्यश्री भले ही कर्नाटक में जन्मे लेकिन आज हर कोई उन्हें अपना मानता है।

 

आचार्यश्री ने गौसंरक्षण के लिए चलाया था अभियान

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि आचार्यश्री ने गौपालन, गौसंरक्षण और गौसंवर्धन पर भी जोर दिया। उन्होंने गौमांस निर्यात का विरोध करने कई वर्षों पर पहले अभियान शुरु कर दिया था।

 

 

400 हिंदुओं की अस्थियाँ पाक से आईं, 22 को हरिद्वार में विसर्जन होगा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » भोपाल में बनेगा आचार्यश्री विद्यासागर स्मारक और शोध संस्थान, सीएम की घोषणा

Top Headlines

Live Cricket