Download Our App

Home » Uncategorized » मंत्री राकेश सिंह को उत्कृष्ट पर्यावरणीय प्रतिबद्धता के लिए नई दिल्ली में किया गया सम्मानित : जल संरक्षण के क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिये मिली सराहना

मंत्री राकेश सिंह को उत्कृष्ट पर्यावरणीय प्रतिबद्धता के लिए नई दिल्ली में किया गया सम्मानित : जल संरक्षण के क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिये मिली सराहना

जबलपुर (जयलोक)।
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह को नई दिल्ली में आयोजित ग्रीन रिबन चैम्पियंस 2024 कार्यक्रम मेंं उनके द्वारा उत्कृष्ट पर्यावरणीय प्रतिबद्धता में विशेष रूप से जल संरक्षण के क्षेत्र में उनके द्वारा पिछले 15 वर्षों में किए गए अद्वितीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रसिद्ध अभिनेत्री गुल पनाग ने उन्हें प्रदान किया।
ग्रीन रिबन चैम्पियंस के तहत पर्यावरण पथप्रदर्शकों का उत्सव के दौरान, मंत्री राकेश सिंह को उनकी उत्कृष्ट पर्यावरणीय प्रतिबद्धता और विशेष रूप से जल संरक्षण में उनके प्रयासों को पहचान मिली। श्री सिंह का यह योगदान प्रदेश में जल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ पर्यावरणीय संकटों के समाधान में भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इस अवसर पर मंत्री श्री सिंह ने कहा की जल संरक्षण और पर्यावरण की सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है,हम सभी को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। हमारी आने वाली पीढिय़ों के बेहतर भविष्य के लिए जल और पर्यावरण का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।उनके द्वारा वॉटर रिचार्ज एवं पुरानी बाबडिय़ों का पुर्नरुद्धार कर उन्हें जल मंदिर के रूप में विकसित करने की पहल को बहुत सराहा गया।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » मंत्री राकेश सिंह को उत्कृष्ट पर्यावरणीय प्रतिबद्धता के लिए नई दिल्ली में किया गया सम्मानित : जल संरक्षण के क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिये मिली सराहना

Top Headlines

Live Cricket