Download Our App

Home » अपराध » महाकुंभ गया पुण्य कमाने, किराए का कमरा लेकर कर दी पत्नी की हत्या, पुलिस ने दबोचा तो उगला राज, दूसरी महिला के संबंधों के खिलाफ थी पत्नी

महाकुंभ गया पुण्य कमाने, किराए का कमरा लेकर कर दी पत्नी की हत्या, पुलिस ने दबोचा तो उगला राज, दूसरी महिला के संबंधों के खिलाफ थी पत्नी

नई दिल्ली,(एजेंसी/जयलोक)। दिल्ली में रहने वाले एक शख्स ने अपनी पत्नी को महाकुंभ में गंगा स्नान कराने के लिए संगम नगरी ले गया था। वहां उसने 18 फरवरी को उसकी हत्या कर दी। आरोपी दिल्ली के त्रिलोकपुरी का रहने वाला अशोक कुमार है। उस पर हत्या और सबूतों से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि अशोक के अपनी पत्नी के साथ अच्छे संबंध नहीं थे। वह उसके किसी अन्य महिला से अवैध संबंध के खिलाफ थी।
डीसीपी (सिटी) ने बताया कि अशोक कुमार ने साजिश रची और कुंभ मेले को अपनी पत्नी से छुटकारा पाने का सबसे अच्छा मौके तलाश की। आरोपी दिल्ली नगर निगम में सफाई कर्मचारी है। उसने अपने कुंभ दौरे और स्नान के कई वीडियो भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किए हैं। आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद उसी दिन संबंधित पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई और फिर छिप गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी अपनी पत्नी के साथ दिल्ली से प्रयागराज आया था और आजाद नगर, केतवाना में एक कमरा किराए पर लिया। इस दौरान उसने अपना पहचान पत्र जमा नहीं किया। अगली सुबह महिला का शव बाथरूम में मिला था, लेकिन अशोक का कोई पता नहीं था। घटना के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू की गई। पुलिस ने सुराग पाने के लिए सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को खंगाला।पुलिस ने कहा कि 21 फरवरी को सबूत मिले जब महिला के भाई प्रवेश कुमार और दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी उसके बेटों अश्वनी और आदर्श ने झूंसी पुलिस से संपर्क किया और कपड़ों और फोटो की मदद से उसकी पहचान की। उन्होंने शव की पहचान मीनाक्षी के रूप में की। जब पुलिस ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ की तो उन्हें दंपति के बीच संबंधों के बारे में पता चला।
झूंसी पुलिस की सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी का पता लगाया और उसे गिरफ्तार किया। बाद में आरोपी ने खून से लथपथ कपड़े और चाकू को मेला क्षेत्र में कूड़ेदान में फेंककर फरार हो गया था। अधिकारी ने बताया कि आरोपी पिछले तीन महीने से अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रच रहा था।

 

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात होंगे शहर के पुलिसकर्मी, कल छतरपुर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, शहर में तैयारियाँ तेज, जबलपुर से होकर बुलेटपू्रफ कार पहुँची छतरपुर

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » महाकुंभ गया पुण्य कमाने, किराए का कमरा लेकर कर दी पत्नी की हत्या, पुलिस ने दबोचा तो उगला राज, दूसरी महिला के संबंधों के खिलाफ थी पत्नी

Top Headlines

Live Cricket