Download Our App

Home » News » महिला को बंधक बनाकर 40 लाख की डकैती करने वाले फरार

महिला को बंधक बनाकर 40 लाख की डकैती करने वाले फरार

मऊगंज में इलाज के बहाने मेडिकल स्टोर में घुसे बदमाश
रीवा/मऊगंज। मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित तिलया गांव मे गुरुवार की रात सनसनी खेज वारदात हो गई. यहां पर संचालित एक मेडिकल स्टोर में महिला को बंधक बनाकर 40 लाख रूपए लूट लिए गए. 5 की संख्या में आए नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने महिला के पास से नगदी, सोने चांदी से निर्मित जेवर समेत मेडिकल स्टोर की समाग्री लूट कर फरार हो गए. घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फेल गई. महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
महिला के साथ लूट, कट्टे की नोक पर बनाया बंधक- घटना मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र के उपथाना अंतर्गत हाटा स्थित तिलया गांव की हैं. यहां पर घर में ही संचालित अंकुर मेडिकल स्टोर के संचालक अनिल कुमार साहू गुरुवार को किसी कार्य के चलते घर से कहीं बाहर गए हुए थे. जिसके चलते उनकी पत्नी बेबी साहू एक बच्ची के साथ घर पर अकेली थी और मेडिकल स्टोर का संचालन कर रहीं थी. रात तकरीबन 10 बजे बाइक सवार 2 युवक मेडिकल स्टोर पहुंच गए. उन्होंने इलाज के लिए कहा इसी दौरान 3 अन्य बदमाश भी पहुंच गए. बताया गया की सभी बदमाश खतरनाक हथियारो से लैस थे. तलवार, गड़ासा, और कट्टे की नोक पर वह दुकान के अंदर प्रवेश कर गए और महिला को बंधक बना लिया।

 

विक्टोरिया के चिकित्सक से 1 लाख रूपये की ठगी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » महिला को बंधक बनाकर 40 लाख की डकैती करने वाले फरार
error: Content is protected !!