Download Our App

Home » Uncategorized » महिला डॉ. की वसीयत और दानपत्र की जाँच के बाद होगा खुलासा

महिला डॉ. की वसीयत और दानपत्र की जाँच के बाद होगा खुलासा

कलेक्टर के निर्देश पर वरिष्ठ महिला डॉ. हेमलता की 50 करोड़ की संपत्ति मामले में एसडीएम करेंगे जांच

जबलपुर (जयलोक)। जबलपुर की एक वरिष्ठ महिला चिकित्सक 81 वर्ष की डॉक्टर हेमलता श्रीवास्तव के पति और पुत्र की मौत के बाद उनकी संपत्ति पर भू माफिया की नजर गड़ गई है। आरोप लगाए जा रहा है कि उनकी संपत्ति को दान पत्र और वसीयत के आधार पर हड़पने के प्रयास किए गए हैं। उनकी कमजोर मानसिक स्थिति का फायदा उठाकर जबरदस्ती उन्हें अगवा कर और एम्बुलेंस में रजिस्ट्री कार्यालय ले जाकर हस्ताक्षर करवाए गए। आईएमए के सदस्य इस मामले में वरिष्ठ महिला चिकित्सक के हक में बोलने के लिए मैदान में उतरे हैं। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक डॉक्टर अश्विनी कुमार त्रिवेदी ने भी इस मामले को बेहद गंभीर बताया और बारीकी से पूरे मामले की जांच की मांग की। अब पूरा मामला कलेक्टर के समक्ष आने के बाद कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने एसडीएम जबलपुर पंकज मिश्रा को इस पूरे मामले की बारीकी से जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

कलेक्टर के निर्देश के बाद इस पूरे मामले की बड़ी जांच होगी। एसडीएम पंकज मिश्रा इस पूरे गड़बड़ झाले को स्पष्ट करने के लिए वसीयत दान पत्र सहित अन्य सभी दस्तावेजों की गहन जांच पड़ताल करवाएंगे।

अस्पताल में चल रहा है इलाज
इधर मेडिकल अस्पताल में भर्ती डॉ. हेमलता श्रीवास्तव की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें वेटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। पाँच चिकित्सकों की टीम उन पर निगरानी रख रही है।

साजिश में शामिल हैंचार चिकित्सक
महिला चिकित्सक डॉक्टर हेमलता श्रीवास्तव की 50 करोड़ की संपत्ति को हड़पने के मामले में डॉक्टरों ने ही साजिश रची है। शहर के चार चिकित्सकों के नाम इस साजिश में चर्चाओं में आए हैं। इन्हीं चिकित्सकों ने दान पत्र के माध्यम से संपत्ति हड़पी है।

शंकराचार्य को मनाने में जुटे अधिकारी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » महिला डॉ. की वसीयत और दानपत्र की जाँच के बाद होगा खुलासा

Top Headlines

Live Cricket